Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोरहाबादी में अंडमान निकोबार के जरवा जनजाति की दिखेगी झलक

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 22 Sep 2019 03:40 AM (IST)

    मोरहाबादी के दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार अंडमान निकोबार के जरवा जनजाति की झलक दिखेगी।

    मोरहाबादी में अंडमान निकोबार के जरवा जनजाति की दिखेगी झलक

    जागरण संवाददाता, रांची : मोरहाबादी के दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार अंडमान निकोबार के जरवा जनजाति की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। पंडाल का बाहरी स्वरूप पहाड़, पेड़-पौधा आदि का दिखेगा। जबकि पंडाल के अंदर के भाग में आदिवासी संस्कृति का रहन-सहन, पर्व त्योहार आदि को कलाकृति के माध्यम से उकेरा जाएगा। इससे संबंधित मूर्ति, साज-सज्जा किया जाएगा। ताकि पंडाल घूमने के दौरान लोग संस्कृति से पूरी तरह अवगत हो जाए। वहीं प्रतिमाएं भी इस बार अन्य पंडालों के अपेक्षा खास होंगी। मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाएं गोल्डेन कलर की होगी। एक नजर देखने पर प्रतिमाएं सोने जैसा प्रतीत होगी। करीब 15 फीट की माता की प्रतिमा होगी। माता को महिषासुर से संग्राम करते हुए दिखाया जाएगा। अन्य देवी देवताएं माता के इर्द-गिर्द विराजेंगे। पूजा का कुल बजट 21 लाख रुपये का है। करीब पांच लाख रुपये पंडाल निर्माण में खर्च होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    --

    थीम के पीछे ये है सोच

    गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के अनुसार अंडमान के जरवा जनजाति के विषय में बहुत कम लोग जानते हैं। जबकि जरवा जनजाति की संस्कृति काफी हद तक झारखंड की जनजाति से मेल खाती है। पंडाल के माध्यम से दूर दराज की संस्कृति से लोगों को रू-ब-रू कराया जाएगा।

    --

    42 वर्षो से हो रही नवरात्र पूजा

    गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा पिछले 42 वर्षो से पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इससे पहले मोरहाबादी के अंतु चौक के समीप पूजा होती थी। बाद में भीड़ बढ़ने के कारण स्थल परिवर्तित कर आगे ले जाया गया। खासबात ये है कि आयोजन के लिए सदस्यगण आपस में ही चंदा करते हैं। बाहर से चंदा नहीं लिया जाता है।

    ---

    पंडाल के साथ आसपास के घरों की भी होगी सजावट

    षष्ठी के दिन से ही पूजा पंडाल के साथ-साथ का इलाका सतरंगी रोशनी से जगमग होगा। पूजा पंडाल तो चमकेगा ही मोरहाबादी से दिव्यायन चौक तक तक सड़क किनारे सभी मकान-दुकान की विशेष सजावट की जाएगी। दुकान-मकान की सजावट भी गीतांजलि क्लब की ओर से किया जाएगा। यह सजावट दीपावली तक रहेगी।

    --

    षष्ठी के दिन पूजा पंडाल का उद्घाटन

    पूजा पंडाल का उद्घाटन षष्ठी तिथि को होगा। नवमी तक प्रत्येक दिन भंडारा का आयोजन होगा। हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे जाएंगे। आयोजन की व्यवस्था में गीताजलि क्लब के संरक्षक प्रभात कुमार पाडे, अमरेंद्र कुमार सिंह, राधा मोहन सिंह, सुजीत सरकार, देवाशु मेवाड़, जय परमार एवं मनोज कुमार गुप्ता, विनोद गोप, संजय कुमार सोनी, राजकिशोर प्रसाद, मुन्ना सिंह, राजेश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, मिलन दास, प्रमोद गुप्ता, नवीन झा, सुनील प्रसाद, मनोज छेत्री, राजेश कुमार सिन्हा, दुर्गा शर्मा, पंकज वर्मा, पप्पन मेहता, मंटू मेहता, सुंदर कुमार, पिंटू वर्मा आदि जुटे हुए हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner