कैंसर के इलाज में बिक गया घर-बार, ऑटो में गुजर रही थी रात, मुख्यमंत्री के आदेश पर मिला आश्रय गृह
Jharkhand News पिछले 14 दिनों से जमशेदपुर स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। रहने की जगह का भी अभाव था।
रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के एक घंटे के अंदर कैंसर से पीडि़त पूर्णिमा देवी व उनके परिजनों को आश्रय गृह उपलब्ध करा दिया गया। पूर्वी ङ्क्षसहभूम के उपायुक्त ने इसकी सूचना मुख्यमंत्री को दी है। उन्होंने बताया है कि उनके लिए मानगो में आश्रय गृह की व्यवस्था करा दी गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि पूर्वी सिंहभूम स्थित धर्मपुर निवासी पूर्णिमा देवी अत्यंत गरीब महिला हैं।
वह कैंसर से पीडि़त है। इलाज में घर का सब कुछ बिक चुका है। पिछले 14 दिनों से जमशेदपुर स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। रहने की जगह के अभाव में महिला और उसके परिजन की रात ऑटो में कट रही है। यह जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने पूर्वी ङ्क्षसहभूम के उपायुक्त को पीडि़त पूर्णिमा देवी को असाध्य रोग उपचार योजना से जोड़ते हुए तत्काल मदद पहुंचाने का निर्देश दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।