जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया प्रतिमा का अनावरण, सीएम ने किया नमन
Marang Gomke Jaipal Singh Munda मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के जरिए उन्हें याद करते हुए लिखा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर नमन। बहुमुखी प्रतिभा के धनी झारखंड की माटी के वीर सपूत मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी ने सदैव आदिवासी हितों की बात की।

रांची, जासं। Marang Gomke Jaipal Singh Mundaआदिवासी समाज के नायक जयपाल सिंह मुंडा की आज जयंती है। इस मौके पर राजधानी रांची में लग-अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नामकुम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के जरिए उन्हें याद करते हुए लिखा, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर नमन। बहुमुखी प्रतिभा के धनी, झारखंड की माटी के वीर सपूत मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी ने सदैव आदिवासी हितों की बात की। संविधान सभा में भी उन्होंने कहा था कि "आदिवासियों को अवसरों की समानता मिलनी चाहिए"। जयपाल सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों की ओर से जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर मालाएं पहनाई गई। पुष्प अर्पित किए गए।
जयपाल सिंह संघर्ष समिति के सदस्यों ने मनाई जयंती
महान राजनीतिज्ञ,झारखण्ड के पहले ओलिंपियन "मरांग गोमके" जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर संघर्ष समिति के सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई ।इस मौके पर समिति के संयोजक डॉक्टर राजेश गुप्ता, भोला नाथ सिंह, हरीश कुमार ,गोविंद झा ,दीपक वर्मा शिवसागर एवं अन्य सदस्य साथ ही कबड्डी एवं थ्रोबाल कीक बॉक्सिंग के सैकड़ों खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।