Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    JAC 10th Result 2025: मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में किस जिले ने मारी बाजी, कौन रहा सबसे फिसड्डी?

    Updated: Wed, 28 May 2025 07:00 AM (IST)

    झारखंड मैट्रिक परीक्षा में संताल परगना का परिणाम सबसे अच्छा रहा जहां 94.34% छात्र उत्तीर्ण हुए। कोल्हान का प्रदर्शन सबसे खराब रहा जहां 85.78% छात्र सफल रहे। संताल को छोड़कर अन्य प्रमंडलों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। संताल में परिणाम 7.02% बढ़ा जबकि पलामू में 4.65% की गिरावट आई।

    Hero Image
    संताल प्रमंडल का सबसे बेहतर परिणाम, कोल्हान सबसे फिसड्डी

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में संताल पगरना प्रमंडल का सबसे बेहतर परिणाम रहा है। यहां से परीक्षा में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों में 94.34 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परिणाम में सबसे पीछे कोल्हान प्रमंडल रहा, जहां के 85.78 प्रतिशत परीक्षार्थी ही सफल हो सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अन्य प्रमंडलों की बात करें तो संताल के बाद उत्तरी छोटानागपुर का परिणाम रहा, जहां के 93.55 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। भले ही पलामू प्रमंडल तीसरे स्थान पर रहा, लेकिन यहां भी 93.26 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता हासिल हुई।

    दूसरी तरफ, कोल्हान की तरह दक्षिणी छोटानागपुर का भी परिणाम खराब रहा। यह प्रमंडल रिजल्ट के मामले में संताल, उत्तरी छोटानागपुर तथा पलामू के बाद चौथे स्थान पर रहा। दक्षिणी छोटानागपुर के भी महज 87.30 प्रतिशत परीक्षार्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं।

    इस तरह, कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का परिणाम राज्य औसत 91.71 प्रतिशत से कम रहा। अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में संताल परगना को छाेड़कर अन्य सभी प्रमंडलों में लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। सिर्फ संताल में लड़कियाें की तुलना में लड़कों का परिणाम बेहतर रहा है। हालांकि यहां भी अंतर काफी कम रहा है।

    संताल के परिणाम में 7.02 प्रतिशत वृद्धि, पलामू का 4.65 प्रतिशत गिरावट

    पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष संताल प्रमंडल के परिणाम में 7.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के परिणाम में भी लगभग दो प्रतिशत का सुधार हुआ है। दूसरी तरफ, दक्षिणी छोटानागपुर के परिणाम में 2.90 प्रतिशत की कमी आई है। कोल्हान प्रमंडल के परिणाम में तो 4.65 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    किस प्रमंडल का कैसा रहा परिणाम (आंकड़े प्रतिशत में)

    प्रमंडल छात्रों का परिणाम छात्राओं का परिणाम कुल परिणाम पिछले वर्ष का परिणाम
    दक्षिणी छोटानागपुर 84.5 89.84 87.30 90.20
    उत्तरी छोटानागपुर 93.22 93.85 93.55 91.37
    पलामू 93.05 93.45 93.26 91.88
    संताल परगना 94.43 94.26 94.34 87.32
    कोल्हान 84.64 86.84 85.78 90.43
    कुल 90.96 92.38 91.71 90.40