Jharkhand: इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स का रिजल्ट जारी, 90.27 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए सफल
इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स का रिजल्ट शुक्रवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने जारी कर दिया। इसमें 90.27 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इंटरमीडिएट व ...और पढ़ें

जागरण, रांची। इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स का रिजल्ट शुक्रवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने जारी कर दिया। इसमें 90.27 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं।
इन जिलों में 100 फीसदी रिजल्ट
इंटरमीडिएट वोकेशनल की परीक्षा में 740 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 668 परीक्षार्थी उत्तीर्ण किये हैं। कोडरमा, साहेबगंज और पश्चिमी सिंहभूम का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है।
बोकारो में सबसे खराब प्रदर्शन
जैक के चेयरमैन अनिल महतो ने रिजल्ट जारी किया। सबसे खराब रिजल्ट बोकारो जिले का रहा, यहां सिर्फ 80 प्रतिशत बच्चों ने सफलता अर्जित की।
जबकि लोहरदगा का भी रिजल्ट निचले स्थान पर रहा है, यहां 80.55 प्रतिशत बच्चे पास हुए। मालूम हो कि इस बार 18 जिलों से ही वोकेशनल कोर्स में परीक्षार्थी थे।
जिला पास प्रतिशत
रांची 93.82
गुमला 85.71
लोहरदगा 80.55
खूंटी 96.00
हजारीबाग 88.23
गिरिडीह 83.33
धनबाद 95.00
बोकारो 80.00
कोडरमा 100
पलामू 78.57
गढवा 88.87
लातेहार 93.28
दुमका 94.44
साहिबगंज 100
पाकुड़ 91.66
गोड्डा 86.66
पूर्वी सिंहभूम 87.23
पश्चिमी सिंहभूम 100

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।