Jharkhand Crime: अमानवीय! मानसिक दिव्यांग युवती के साथ छह माह से हो रहा था सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
एक मानसिक दिव्यांग युवती को पिछले छह माह से गांव के कई युवकों ने हबस का शिकार बनाया। युवती बोलने और समझने में असमर्थ है। इसी दौरान वह छह माह की गर्भवती हो गई। अनगड़ा थाना प्रभारी ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि आरोपितों की पहचान की जा रही है।

संसू, अनगड़ा (रांची) । Jharkhand Crime अनगड़ा थाना क्षेत्र की एक मानसिक दिव्यांग युवती के साथ पिछले छह माह से लगातार सामूहिक दुष्कर्म होता रहा। गांव के कई युवकों ने उसे हबस का शिकार बनाया।
Mentally Handicapped Girl युवती बोलने और समझने में असमर्थ है। इसी दौरान वह छह माह की गर्भवती हो गई। चार दिन पहले इस मामले की जानकारी अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह को मिली। उन्होंने तुरंत मामले की छानबीन की।
दिव्यांग युवती की भाभी ने अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। छानबीन के बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि युवती के साथ गांव के कई युवकों ने दुष्कर्म किया है।
इसमें कई शादीशुदा युवक भी शामिल हैं। थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है।
यह घटना न केवल समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है, बल्कि यह मानसिक दिव्यांगों के प्रति असंवेदनशीलता को भी उजागर करती है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।
भतीजे के साथ चाची फरार, प्राथमिकी दर्ज
बुढ़मू प्रखंड के बंसरी सेमरटोला गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सेमरटोला की निवासी महिला अपने भतीजे सिकंदर साहु के साथ गुरुवार की रात फरार हो गई। पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
परिजनों ने एक सप्ताह पूर्व सामाजिक बैठक कर उन्हें अलग रहने की सलाह दी थी। इसके बावजूद, दोनों का मिलना जारी रहा और अंततः वे घर से भाग गए। महिला के दो बच्चे हैं, जबकि सिकंदर साहु भी शादीशुदा है।
उसके भी दो बच्चे हैं। इस मामले में ममता के पति ने थाना में आवेदन देकर दोनों की खोजबीन की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी विनित कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है और ठाकुरगांव पुलिस दोनों की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।