Indian Railways: नॉन इंटरलॉकिंग के चलते रांची से परिचालित कई ट्रेनों के समय में बदलाव, समय-सारणी देखें
Indian Railways News पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कोडरमा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची मंडल से परिचालित कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। एसएमएस से यात्रियों को जानकारी दी गयी है। यहां देखें रेलवे द्वारा जारी समय सारणी।

रांची, जासं। Indian Railways News पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कोडरमा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची मंडल से परिचालित ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन संख्या 18639 आरा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन 20, 25, 27 एवं 30 नवंबर को अपने निर्धारित समय 9.30 बजे के स्थान पर 1.30 घंटा विलम्ब से अर्थात 11 बजे आरा से प्रस्थान करेंगी।
ट्रेन संख्या 18639 आरा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 29 नवंबर को अपने निर्धारित समय 09.30 बजे के स्थान पर 3 घंटे विलम्ब से यानी 12.30 बजे आरा से प्रस्थान करेंगी।
ट्रेन संख्या 18625 पुर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20, 25, 27 एवं 30 नवंबर को अपने निर्धारित समय 2.05 बजे के स्थान पर 1.30 मिनट विलम्ब से यानी 03.35 बजे पुर्णिया कोर्ट से प्रस्थान करेंगी।
ट्रेन संख्या 18625 पुर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 29 नवंबर को अपने निर्धारित समय 02.05 बजे के स्थान पर 3 घंटे विलम्ब से अर्थात 5.05 बजे पुर्णिया कोर्ट से प्रस्थान करेंगी।
इन ट्रेनों के परिचालन समय में किया परिवर्तन
रांची मंडल से परिचालित ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन संख्या 18175 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 22 नवंबर एवं यात्रा प्रारम्भ 26 नवंबर को अपने निर्धारित समय 12.50 बजे के स्थान पर 1.15 घंटा विलंब से यानी 14.05 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस 21 नवंबर एवं यात्रा प्रारम्भ दिनांक 26 नवंबर को अपने निर्धारित समय 8.25 बजे के स्थान पर 2.20 घंटे विलंब से यानी 10.45 बजे झारसुगुड़ा से प्रस्थान करेगी। वहीं जिन यात्रियों ने अपना टिकट ट्रेन में कटाया है, उन्हें एसएमएस इसकी जानकारी दे दी गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।