भारत-वेस्टइंडीज मैच के बाद इंदौर के लिए रवाना हुईं दोनों टीम, रांची एयरपोर्ट पर दिखा क्रिकेट फैंस का उत्साह
रांची में भारत-वेस्टइंडीज के रोमांचक मुकाबले के बाद दोनों टीमें अगले मैच के लिए इंदौर रवाना हो गईं। बिरसा मुंडा ...और पढ़ें

इंदौर के लिए रवाना होती दोनों टीमें। जागरण
HighLights
रांची में भारत को 6 विकेट से हराकर वेस्टइंडीज की टीम इंदौर रवाना।
एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
11 अक्टूबर को इंदौर में फिर आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।
डिजिटल डेस्क, रांची। रांची में भारत-वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले के बाद दोनों टीमें अगले मैच के लिए इंदौर रवाना हो गईं। शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी भी जुटे।

गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को छह विकेट से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 249 रन बनाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना सर्वोच्च टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर खड़ा किया, लेकिन कैरेबियाई बल्लेबाजों ने 250 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।



दोनों टीमों ने मिलकर 501 रन बनाए। यह भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अब तक का सर्वाधिक कुल स्कोर है। वेस्टइंडीज ने छह विकेट से जीत दर्ज कर पांच मैचों की शृंखला 1-1 से बराबर कर दी। अब दोनों टीमों की भिड़ंत 11 अक्टूबर को इंदौर में होगी, जहां भारतीय टीम की नजर वापसी पर रहेगी।



