विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के दिन हो सकती है बारिश, छाए रहेंगे बादल

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:00 AM (IST)

रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के दौरान बारिश की संभावना है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को सतर्क रहना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दिन अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, साथ ही गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान।

अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान।

HighLights

  1. 9 अक्टूबर को रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच।

  2. मैच के दौरान गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं संभव।

  3. अधिकतम तापमान 29, न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान मौसम क्रिकेट प्रेमियों की परीक्षा ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार मैच के दिन राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

ऐसे में मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों को मौसम को लेकर सतर्क रहना होगा। मौसम विभाग के अनुसार 9 अक्टूबर को रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज वाले बादल बनने के साथ बारिश हो सकती है। इससे मैच के दौरान कुछ समय के लिए मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

तेज हवाएं भी चलने की संभावना

मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर अन्य भागों में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। रांची में भी मौसम के इसी प्रभाव में रहने का अनुमान है। ऐसे में मैच के दौरान अचानक बारिश और तेज हवा की स्थिति बन सकती है।

8 अक्टूबर को भी बारिश के आसार

बुलेटिन के अनुसार 7 से 8 अक्टूबर तक रांची में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 8 अक्टूबर को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 9 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

10 अक्टूबर से मौसम में सुधार

मौसम विभाग के अगले दो दिनों के पूर्वानुमान में 10 अक्टूबर को भी आंशिक बादल और गरज वाले बादल बनने की संभावना है। वहीं 11 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यानी 9 अक्टूबर के मैच के दौरान मौसम परिवर्तनशील रह सकता है और दर्शकों को बारिश के लिए तैयार रहना होगा।

यह भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के लिए सुबह तीन बजे से लाइन, JSCA के बाहर दोगुने दाम पर टिकटों की कालाबाजारी

यह भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज टी-20: बुधवार दोपहर टीमें रांची पहुंचेंगी, चहल पहली बार कमेंट्री बॉक्स में देंगे आवाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।