Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NIRF Rankings 2020: IIT-ISM धनबाद की रैंकिंग सुधरी, इंजीनियरिंग संस्थानों में 12वें स्थान पर, XLRI जमशेदपुर को 9वां रैंक

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Fri, 12 Jun 2020 04:53 AM (IST)

    NIRF Rankings 2020 देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों की नेशनल रैंकिंग में IIT-ISM धनबाद (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) 12वें स्थान पर काबिज हुआ है। रांची के बीआइटी मेसरा को 38वां स्‍थान मिला

    NIRF Rankings 2020: IIT-ISM धनबाद की रैंकिंग सुधरी, इंजीनियरिंग संस्थानों में 12वें स्थान पर, XLRI जमशेदपुर को 9वां रैंक

    रांची, जेएनएन। NIRF Rankings 2020  झारखंड के लिए अच्‍छी खबर है। धनबाद का आइआइटी आइएसएम (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) नेशनल रैंकिंग में इंजीनियरिंग संस्थानों में 12वें स्थान पर काबिज हुआ है। राजधानी रांची के बीआइटी मेसरा 38वें स्थान पर आया है। जबकि एनआइटी, जमशेदपुर को 79वां स्‍थान हासिल हुआ। विश्विद्यालयों की श्रेणी में बीआइटी 66वें स्थान पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देशभर के प्रबंधन संस्थानों की रैंकिंग में एक्सएलआरआई, जमशेदपुर नौवें स्थान पर आया है। शैक्षणिक संस्‍थानों की जारी की गई रैंकिंग में आइआइएम, रांची 20वें स्थान पर कब्‍जा जमाने में कामयाब रहा। आइआइटी, धनबाद ओवरऑल 22वें स्थान पर आया है। टॉप 100 कॉलेजों में इस बार भी झारखंड के एक भी कॉलेज नहीं है। देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों की नेशनल रैंकिंग में आइआइटी धनबाद (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस)  12वें स्थान पर काबिज हुआ है। रांची के बीआइटी मेसरा को 38वां स्‍थान हासिल हुआ है।

    आइआइटी, धनबाद की सुधरी रैंकिंग, देश भर में 12वें स्थान पर

    केंद्रीय मानव  संसाधन मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ)-2020 में आइआइटी, धनबाद (आइएसएम) की रैंकिंग सुधरी है। देश के टॉप सौ इंजीनियरिंग कॉलेजों में यह 12वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, बीआइटी मेसरा की रैंकिंग में गिरावट आई है। इसने देश भर में 38वां स्थान बनाया है। पिछले साल यह 33वें स्थान पर था। वहीं, एनआइटी, जमशदेपुर 79वें स्थान पर है। इसकी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

    इस बार भी देश के टॉप सौ कॉलेजों में झारखंड का एक भी नहीं

    नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क में कॉलेजों की श्रेणी में इस बार भी झारखंड का एक भी कॉलेज टॉप 100 में स्थान नहीं बना पाया है। राज्य सरकार के विश्वविद्यालय भी अपना स्थान नहीं बना पाए हैं। मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों व लॉ कॉलेजों की श्रेणी में भी झारखंड का एक भी संस्थान अपना स्थान नहीं बना सका है। विश्वविद्यालयों की श्रेणी देश भर के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में झारखंड से एकमात्र बीआइटी मेसरा ने स्थान बनाया है। हालांकि इसकी रैंकिंग भी 59वें स्थान से गिरकर 66वें पर पहुंच गई है।

    बीआइटी मेसरा की रैंकिंग में कई श्रेणियों में दर्ज हुई गिरावट

    प्रबंधन संस्थानों की श्रेणी में जमशेदपुर के एक्सएलआरआइ देशभर में नौवें, आइआइएम, रांची 20वें, आइएसएम धनबाद 29वें तथा बीआइटी 58वें स्थान पर है। प्रबंधन संस्थानों में आइआइएम, रांची की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। इसी तरह, ओवरऑल की बात करें तो आइआइटी, धनबाद 22वें तथा बीआइटी मेसरा 85वें स्थान पर है। आर्किटेक्चर संस्थानों की श्रेणी में बीआइटी को 13वां स्थान मिला है।

    संस्थानों की रैंकिंग

    संस्थान   2017   2018  2019  2020

    श्रेणी : ओवरऑल

    1. आइआइटी धनबाद  53  27   25  22
    2. बीआइटी मेसरा  टॉप 100 में नहीं  66  85  85

    श्रेणी : विश्वविद्यालय

    1. बीआइटी मेसरा    -   43   59  66

    श्रेणी : इंजीनियरिंग कॉलेज 

    1. आइआइटी धनबाद  23  13  15 12
    2. बीआइटी मेसरा  31  26  33  38
    3. एनआइटी जमशेदपुर --   --  130  79

    श्रेणी : प्रबंधन

    1. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर  09  10  07  09
    2. आइआइएम, रांची  25  40  28  20
    3. आइएसएम  -  -  -  29
    4. बीआइटी मेसरा  --  44   61

    श्रेणी : फार्मेसी

    1. बीआइटी मेसरा  12  13  11  16