विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: IAS अफसर बन गईं रांची के SSP की पत्नी कंचन सिंह, 5 और अधिकारियों को मिला प्रमोशन; देखें लिस्ट

Published: Mon, 03 Feb 2025 07:40 PM (IST)

झारखंड में गैर-प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिली है जिसमें रांची के एसएसपी ...और पढ़ें

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी कंचन सिंह (फाइल फोटो)
रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी कंचन सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रांची के एसएसपी की पत्नी भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत
  2. गैर प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारी आईएएस में प्रोन्नत

राज्य ब्यूरो, रांची। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह (Kanchan Singh) सहित गैर प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति मिली है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

जिन्हें आईएएस में प्रोन्नति मिली है, उनमें रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, बिजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी व राजेश प्रसाद शामिल हैं। यह प्रोन्नति वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध हुई है।

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह। जागरण फोटो

कंचन सिंह वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) हैं। सीता पुष्पा व प्रीति रानी भी सीडीपीओ हैं।

वहीं, बिजय कुमार सिन्हा ऊर्जा विभाग में चीफ इंजीनियर हैं। धनंजय कुमार सिंह व राजेश प्रसाद श्रम एवं नियोजन विभाग के अधिकारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार कंचन सिंह ने सीडीपीओ के पद पर ही अपनी सेवा की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand DGP Anurag Gupta: अनुराग गुप्ता बने झारखंड के डीजीपी, हेमंत सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: हेमंत सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमीन घोटाले से जुड़े मामले में HC का आदेश बरकरार