IAS Pooja Singhal: पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के काले कारनामे वाली फाइल गायब, अफसरों में हड़कंप
IAS Pooja Singhal Jharkhand रांची के पल्स हॉस्पिटल की जमीन संबंधी जांच रिपोर्ट फाइल कलेक्ट्रेट से गायब हो गई है। रांची के उपायुक्त ने अपर समाहर्ता से पल्स अस्पताल से संबंधित भुईंहरी जमीन वाली फाइल मांगी है। आज पूरे दिन कर्मचारियों को फाइल ढूंढने में लगाया गया लेकिन नहीं मिली।

रांची, जासं। IAS Pooja Singhal Jharkhand भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में घिरीं झारखंड की आइएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के पल्स हॉस्पिटल की फाइल गायब हो गई है। जमीन की जांच रिपोर्ट की यह फाइल ढूंढने पर भी अधिकारियों को नहीं मिल रही। रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने अपर समाहर्ता से पल्स अस्पताल से संबंधित भुईंहरी जमीन को लेकर फाइल मांगी है। मगर भुईंहरी जमीन को लेकर जो जांच तत्कालीन उपायुक्त के निर्देश पर की गई थी उसकी रिपोर्ट ही गायब कर दी गई हैं। आज पूरे दिन अपर समाहर्ता कार्यालय के कर्मचारियों को फाइल ढूंढने में लगाया गया था। लेकिन फाइल को खोजने में किसी भी कर्मी को सफलता नहीं मिली। अब सवाल यह उठता है कि आखिर रिपोर्ट में ऐसा क्या है जिसे गायब कर दिया गया। उपायुक्त ने 48 घंटे का समय अपर समाहर्ता को दिया गया था। जिसमें से 24 घंटे का समय खत्म हो गया है।
आरोप है कि पल्स अस्पताल का निर्माण भुईंहरी जमीन पर हुआ है। ऐसे में जमीन की खरीद बिक्री नहीं हो सकती है । इसके बाद भी जालसाजी करके जमीन की खरीद की गई। जिसके बाद पल्स अस्पताल का निर्माण किया गया। मामला प्रकाश में आने के बाद सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस मामले की जांच की गई। मगर मामले पर लीपापोती कर दी गयी। फिलहाल इस मामले को लेकर एक बार फिर से जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाइ और संबंधित जमीन को लेकर फाइल मांगी है, ताकि पल्स अस्पताल प्रबंधन को लेकर कोई उचित कार्रवाई कर सके।
यह भी पढ़ें : Jharkhand News: जेल के जमादार पर जोर से चीखीं IAS पूजा सिंघल, ले जाओ अपना चना-गुड़, मुझे नहीं चाहिए जेल का खाना...
अंचल अधिकारी बड़गाईं और तत्कालीन अपर समाहर्ता रांची ने संयुक्त रूप से प्लस संबंधित जमीन की जांच की थी। जांच प्रतिवेदन संभवत: राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री सचिवालय को उपलब्ध करायी गयी है। पत्र में कहा गया है कि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा पल्स अस्पताल की भूमि के संबंध में जांच करने का निर्देश दिया गया था। छवि रंजन के इस निर्देश के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।