यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मानवता फिर हुई शर्मसार, लोहरदगा में नवजात का शव नदी तट पर फेंका Lohardaga News
Lohardaga Jharkhand News Humanity Shamed लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली शंख नदी तट की घटना है। शव ...और पढ़ें

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले में फिर एक बार मानवता शर्मसार हुई है। एक नवजात को नदी तट पर फेंक दिया गया है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने नवजात के शव को सदर अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली स्थित शंख नदी तट की है। हालांकि पुलिस को यह भी अंदेशा है कि पानी के बहाव में कहीं से बहकर नवजात का शव यहां आ गया होगा। फिर भी पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
मामले से बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन को भी अवगत कराने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली स्थित शंख नदी तट पर छह माह के नवजात बालक शिशु का शव को देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना सदर थाना का पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि शिशु का शव प्रीमेच्योर डिलीवरी का परिणाम है। हालांकि मानवता को शर्मसार करते हुए इस प्रकार से नवजात का शव नदी तट पर फेंके जाने की घटना निश्चित रूप से शर्मनाक है। पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ करते हुए हर एक बिंदु पर पड़ताल कर रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।