Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: ऋषिकेश पांडेय बने ईडी रांची जोन के नए उप निदेशक... सुचित्रा सिन्हा को भी बड़ी जिम्मेदारी

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jun 2022 06:15 PM (IST)

    Jharkhand News प्रवर्तन निदेशालय रांची जोन के पूर्व उप निदेशक सुबोध कुमार का ओडिशा तबादला कर दिया गया है। इनकी जगह अब ऋषिकेश पांडेय अब नए उप निदेशक होंगे। वहीं आइएएस अफसर रह चुकीं सुचित्रा सिन्हा को भी मानवाधिकार आयोग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

    Hero Image
    Jharkhand News: ऋषिकेश पांडेय बने ईडी रांची जोन के नए उप निदेशक... सुचित्रा सिन्हा को भी बड़ी जिम्मेदारी

    रांची, राज्य ब्यूरो। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोन के नए उप निदेशक ऋषिकेश पांडेय बनाए गए हैं। वे जल्द ही अपना योगदान देंगे। वे पूर्व उप निदेशक सुबोध कुमार का स्थान लेंगे। भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) के अधिकारी सुबोध कुमार का ओडिशा में तबादला हो गया है। निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल, पूर्व मंत्री एनोस एक्का जैसी चर्चित हस्ती के खिलाफ मनी लांड्रिंग के मामले में बिना किसी दबाव में बखूबी अनुसंधान कर चुके सुबोध कुमार ने अपने झारखंड के कार्यकाल में बेहतर प्रदर्शन किया। नए आइआरएस अधिकारी ऋषिकेश पांडेय दिल्ली में पदस्थापित थे, जहां से उनका तबादला रांची जोन के उप निदेशक के पद पर हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोन के प्रमुख होते हैं संयुक्त निदेशक, कार्य संभालते हैं उप निदेशक

    पटना से कटकर ईडी का जब रांची जोन बना, तब यहां के प्रमुख का पद संयुक्त निदेशक (ज्वाइंट डायरेक्टर) का हो गया, इसके बावजूद यहां का संपूर्ण कार्यभार उप निदेशक ही संभालते रहे हैं। वर्तमान में रांची जोन के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार कपिल राज के पास है। अब सुबोध कुमार के जाने के बाद उप निदेशक के पद पर ऋषिकेश पांडेय का स्थाई पदस्थापन हो गया है, तब वे ही रांची जोन को संभालेंगे।

    सुचित्रा सिन्हा को भी बड़ी जिम्मेदारी

    उधर, भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी सुचित्रा सिन्हा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की झारखंड के लिए स्पेशल रैपोटियर नियुक्त की गई हैं। स्पेशल रैपोटियर की मुख्य जिम्मेदारी मानवाधिकार से संबंधित मामलों की जांच करना, निगरानी करना, मूल्यांकन और सलाह के साथ मानवाधिकार आयोग को प्रतिवेदन उपलब्ध कराना है।