Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand: पुलिस शिकायत प्राधिकार व जन शिकायत कोषांग में ऐसे दर्ज कराएं मामला, जानें

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Tue, 11 May 2021 01:00 PM (IST)

    Jharkhand News Crime Update झारखंड पुलिस का एक जन शिकायत कोषांग है। यहां आम जनता किसी भी पुलिस अधिकारी की शिकायत कर सकता है। इस कोषांग के अध्यक्ष डीजी ...और पढ़ें

    Hero Image
    Jharkhand News, Crime Update झारखंड में ऑनलाइन एफआइआर भी दर्ज की जा सकती है।

    रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand News, Crime Update पुलिस के खिलाफ पुलिसकर्मियों के ही शिकायत करने के लिए झारखंड में सरकार ने एक राज्‍यस्‍तरीय प्राधिकार बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस के खिलाफ आम लोगों को शिकायत करने और इन शिकायतों को दूर करने के लिए भी एक प्राधिकार गठित किया गया है। झारखंड पुलिस का एक जन शिकायत कोषांग है। यहां आम जनता किसी भी पुलिस अधिकारी की शिकायत कर सकता है। इस कोषांग के अध्यक्ष डीजीपी होते हैं। इसी तरह झारखंड पुलिस में पुलिस शिकायत कोषांग भी है, जहां पुलिस के अधिकारी-कर्मी अपने सीनियर अधिकारी की भी शिकायत कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार है। इसमें एक सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी अध्यक्ष हैं। राज्य में आम जनता किसी भी पुलिस पदाधिकारी की शिकायत कर सकती है। यह प्राधिकार सभी पक्षों का बयान लेता है और अगर वह पुलिस पदाधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सजा भी सुनाता है। पुलिस मुख्यालय में इसका एक विंग है। यहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कुछ दिन पूर्व ही राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के पास गढ़वा के पूर्व एसपी व एसडीपीओ की शिकायत हुई थी। दोनों जब नोटिस पर भी उपस्थित नहीं हुए तो उन्हें शिकायत प्राधिकार ने शो-कॉज किया था।

    आम लोग भी आपराधिक मामलों की शिकायत कर सकते हैं। आम जनों के लिए झारखंड पुलिस ने कुछ नंबर जारी किए हैं। यहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा झारखंड में ऑनलाइन एफआइआर भी दर्ज की जा सकती है। इसके लिए झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर एक फॉर्म भरना पड़ता है। आपात स्थिति में 100 नंबर पर डायल किया जा सकता है।

    अन्‍य विभागों के संपर्क नंबर इस प्रकार हैं।

    साइबर क्राइम से जुड़े मामलों के लिए 9771432133

    अन्‍य क्राइम के लिए 9771432108

    महिला हेल्‍पलाइन के लिए 9771432103

    डीजी कंट्रोल रूम पर 0651-2446607 पर संपर्क किया जा सकता है।

    संगठित अपराध से जुड़े मामलों के लिए 9771432115

    आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों के लिए 9771438670

    चाइल्‍ड हेल्‍पलाइन के लिए 8877444444

    एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो में 0651-2281530 पर संपर्क किया जा सकता है।