Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए, इस तरह रियल इस्टेट व्यवसाय में उद्योगपति राहुल मारू ने बनाई अपनी पहचान

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Fri, 14 Jan 2022 06:47 AM (IST)

    Today Birthday आज 14 जनवरी को उद्योगपति राहुल मारू का जन्मदिन है। सिर्फ़ कारोबार से ही नहीं समाजिक सरोकार से भी उनका गहरा रिश्ता है। वह झारखंड चैंबर आफ कामर्स के महासचिव हैं। रांची के प्रतिष्ठित मारू परिवार से आते हैं।

    Hero Image
    रियल इस्टेट व्यवसाय में पहचान बनाने वाले उद्योगपति राहुल मारू। जागरण

    रांची, (सुरेंद्र प्रसाद)। मारू फैमिली न सिर्फ रांची, बल्कि पूरे झारखंड में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। आज शुक्रवार 14 जनवरी को उसी मारू परिवार के सदस्य राहुल मारू का जन्मदिन है। वह सफल युवा व्यवसायी हैं। झारखंड चैंबर आफ कामर्स के महासचिव हैं। राहुल मारू वर्ष 2002 से बिजनेस से जुड़े हैं। वर्ष 2009 में आइआइएम कोलकाता से उन्होंने एमबीए की डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपने काम के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत व उत्साह के बल पर नया मुकाम हासिल किया। आज वह शहर के युवाओं के लिए एक उदाहरण हैं, जो जिंदगी को सही मायने में जीने में विश्वास रखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज मना रहे 37वां जन्मदिन

    राज्यसभा सदस्य रहे अजय मारू एवं कल्पना मारू के बड़े पुत्र राहुल मारू का जन्म रांची में 14 जनवरी, 1985 को हुआ था। आज वह 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उन्होंने इस बार अपना बर्थ डे परिवार के साथ घर पर ही सादगी से मनाने का निर्णय लिया है। राहुल मारू कहते हैं- इस बर्थडे पर मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करूंगा कि जल्द से जल्द कोरोना से विश्व को मुक्ति , ताकि लोग फिर से पहले वाली जिंदगी जी सकें।

    आइआइएम कोलकाता से प्राप्त की एमबीए की डिग्री

    राहुल मारू की प्रारंभिक शिक्षा रांची के अपर बाजार स्थित लिटिल एंजेल के अलावा सेंट मेरी स्कूल व डीएवी श्यामली से हुई। बाद में पांच साल तक दिल्ली में रहे, जहां वर्ष 2002 में उन्होंने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद रांची लौट आए और वर्ष 2004 में डीपीएस रांची से 12वीं की परीक्षा पास की। वर्ष 2007 में बीआइटी लालपुर से बीबीए और वर्ष 2009 में आइआइएम कोलकाता से एमबीए की डिग्री प्राप्त की।

    रियल इस्टेट क्षेत्र में लिख रहें सफलता की नई इबारत

    राहुल कहते हैं कि वर्ष 2002 में उनके पिता राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए। इस वजह से फैमिली बिजनेस को पूरी तरह से समय नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में, उन्होंने पारिवारिक व्यवसाय में रुचि लेना शुरू किया। तब से वे कारोबार के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। वर्ष 2011 में उनकी शादी भी हो गई। उसके बाद अपने काम और अनुभव का दायरा बढ़ाते हुए वर्ष 2015 में रियल इस्टेट व्यवसाय में आए। मारू परिवार द्वारा संचालित एक्सप्रेस रेसिडेंसी प्राइवेट लिमिटेड नामक रियल इस्टेट कंपनी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। राहुल इस कंपनी में निदेशक की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। अपने नए आइडिया के कारण उनकी कंपनी वर्तमान में रियल इस्टेट क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

    सामाजिक क्षेत्र में भी निभा रहे हैं सक्रिय भूमिका

    कारोबार के क्षेत्र में सफलता की नई इबारत लिखने के साथ ही राहुल मारू सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में युवा उद्यमी झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं । झारखंड चैंबर आफ कामर्स में वर्ष 2012 से लगातार विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान देते आ रहे हैं। वर्तमान में वे चैंबर के महासचिव पद का दायित्व निभा रहे हैं। इसके अलावा महेश्वरी युवा संगठन के सचिव भी रह चुके हैं। इससे पूर्व वे मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतीय महामंत्री पद का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वहीं उन्होंने वर्ष 2008 में  मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी, जिसकी प्रशंसा आज भी लोग करते हैं। कारोबार से समय निकालकर वे समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आते रहते हैं।

    पर्यटन एवं सोशल लाइफ जीना पसंद करते हैं राहुल

    राहुल मारू को नए-नए स्थानों पर घूमना और सामाजिक दायरा बढ़ाना खूब पसंद है। राहुल कहते हैं कि जिंदगी हमें हर पल और हर मोड़ पर कुछ ना कुछ नया सिखाती है। इसलिए मुझे लोगों से मेलजोल बढ़ाना अच्छा लगता है। मैं हर व्यक्ति से कुछ न कुछ नया सीखने का प्रयास करता हूं। मुझे विदेश भ्रमण का बड़ा शौक है। हमें अपने जीवन से हर वक्त कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए। जीवन के अनुभवों से सीख लेते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।