Jharkhand News: एक क्लिक में जानिए, झारखंड के किस जिले में कितनी शराब दुकानों की होगी बंदोबस्ती
झारखंड के सभी जिलों ने सूची सौंप दी है। राज्य में एक सितंबर से नई व्यवस्था के तहत सिर्फ 1343 दुकानों की ही बंदोबस्ती होगी। इनमें 159 देसी शराब व 1184 कंपोजिट शराब की दुकानें होंगी। सभी जिलों ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को दुकानों की सूची सौंप दी है। अब इन्हीं दुकानों की बंदोबस्ती के लिए आवेदन व लाटरी आदि की प्रक्रिया होगी।

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand में एक सितंबर से नई व्यवस्था के तहत सिर्फ 1343 दुकानों की ही बंदोबस्ती होगी। इनमें 159 देसी शराब व 1184 कंपोजिट शराब की दुकानें होंगी।
सभी जिलों ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को दुकानों की सूची सौंप दी है। अब इन्हीं दुकानों की बंदोबस्ती के लिए आवेदन व लाटरी आदि की प्रक्रिया होगी।
पूर्व की उत्पाद नीति में राज्य में 1453 दुकानें संचालित थीं। नई व्यवस्था में खुलने वाली दुकानों की संख्या देखी जाय तो सर्वाधिक दुकानें रांची व धनबाद में होंगी।
किस जिले में कितनी दुकानों की होगी बंदोबस्ती
- जिला देसी कंपोजिट
- सिमडेगा 2 14
- खूंटी 2 19
- पाकुड़ 3 30
- जामताड़ा 6 25
- लोहरदगा 1 10
- कोडरमा 2 34
- गिरिडीह 7 93
- दुमका 8 62
- चाईबासा 2 45
- गुमला 2 13
- धनबाद 24 106
- बोकारो 8 67
- रामगढ़ 11 31
- गढ़वा 4 37
- गोड्डा 6 40
- सरायकेला 10 46
- चतरा 8 32
- लातेहार 4 19
- पलामू 7 63
- साहिबगंज 3 45
- हजारीबाग 3 59
- देवघर 8 63
- पूर्वी सिंहभूम 0 109
- रांची 28 122
- कुल 159 1184
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।