विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kalpana Soren: हेमंत सोरेन जेल में, क्या पत्नी कल्पना लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? इस सीट पर सियासी हलचल तेज

Published: Mon, 04 Mar 2024 09:51 PM (IST)

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सियासी मैदान में उतार दिया गया है। आज उन्होंने ...और पढ़ें

Kalpana Soren: हेमंत सोरेन जेल में, क्या पत्नी कल्पना लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? इस सीट पर सियासी हलचल तेज
Kalpana Soren: हेमंत सोरेन जेल में, क्या पत्नी कल्पना लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? इस सीट पर सियासी हलचल तेज

HighLights

  1. झामुमो में प्रत्याशियों के नाम पर विचार-विमर्श अंतिम चरण में
  2. जल्द होगी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दुमका से लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा सकती हैं। इस सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुनील सोरेन ने लगभग 50 हजार वोट से झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को हराया था।

सोमवार को प्रत्याशियों के नाम पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शीर्ष नेतृत्व ने मंथन किया। मोर्चा उन्हें दुमका से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। राजमहल के लिए विजय हांसदा का नाम तय है। गठबंधन के तहत चाईबासा सीट झामुमो कोटे में आने की संभावना है।

इस सीट पर दीपक बिरुवा प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। बिरुवा फिलहाल चंपई सोेरेन सरकार में मंत्री हैं। जमशेदपुर से पोटका के विधायक संजीव सरदार को उतारे जाने की चर्चा है। गिरिडीह से टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो व गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो टिकट के प्रबल दावेदार हैं। झामुमो जल्द ही उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी करेगा।

राज्यसभा सीट के लिए सरफराज अहमद

झामुमो राज्यसभा की खाली हो रही सीट से गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद को भेजने का मन बना रहा है। यह सीट कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू की अवधि समाप्त होने के बाद रिक्त हो रही है। हालांकि कांग्रेस ने इसे लेकर अभी तक स्थिति नहीं स्पष्ट की है।

दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों पर मंथन

उधर, दिल्ली में कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर भी मंथन का दौर सोमवार को चला। प्रदेश प्रभारी जीए मीर के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विमर्श किया। चम्पाई सरकार में कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों के साथ भी सलाह मांगा गया है। भाजपा द्वारा 11 सीटों पर प्रत्याशी का नाम घोषित करने के बाद आइएनडीआइए पर दबाव बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें-

Kalpana Soren: 'मैंने सोचा था कि मैं...', कल्पना के छलके आंसू तो महुआ ने बढ़ाया पानी का गिलास; देखें VIDEO

Lok Sabha Elections : अब इन सीटों पर उलझा BJP का गणित, रांची में संजय सेठ ने काटा प्रदीप वर्मा का पत्ता