Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: हेमंत सोरेन की बहन को मिला JMM से टिकट, ओडिशा की इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा

    Anjani Soren शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन लोकसभा चुनाव में फिर से अपनी किस्मत आजमाएंगी। झामुमो ने हेमंत सोरेन की बहन अंजनी को ओडिशा की मयूरभंज सीट से प्रत्याशी बनाया है। अंजनी सोरेन को झामुमो ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मयूरभंज सीट से टिकट दिया था। हालांकि वह उस वक्त चुनाव हार गईं थी। 135552 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहीं थी।

    By Shashank Shekhar Edited By: Shashank Shekhar Updated: Wed, 01 May 2024 09:06 PM (IST)
    Hero Image
    हेमंत सोरेन की बहन को मिला JMM से टिकट। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, रांची। लोकसभा चुनाव के दो चरण खत्म हो गए। तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी।  ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन और शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन को झामुमो से फिर टिकट मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन लोकसभा चुनाव में फिर से अपनी किस्मत आजमाएंगी। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से हेमंत सोरेन की बहन अंजनी को ओडिशा की मयूरभंज सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

    2019 लोकसभा चुनाव में अंजनी सोरेन को मिली थी मात

    ओडिशा में चौथे चरण से मतदान शुरू होगा। बता दें कि अंजनी सोरेन को पार्टी की ओर से पिछले 2019 लोकसभा चुनाव में भी मयूरभंज सीट से टिकट दिया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में अंजनी सोरेन को 1,35,552 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर रही थीं। इस सीट से भाजपा के बिशेश्वर टुडू को इस सीट से जीत मिली थी।

    वहीं, इस लोकसभा चुनाव में भी झामुमो ने अंजनी सोरेन को मयूरभंज सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इस बार अंजनी सोरेन का भाजपा के नबा चरण मांझी के साथ मुकाबला होगा।

    ओडिशा की मयूरभंज सीट एक अहम लोकसभा सीट है। इस क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति की बहुलता है। यह जिला झारखंड की सीमा से भी लगती है।

    ये भी पढ़ें- 

    Champai Soren: 'BJP के वाशिंग मशीन में धुलने से हो जाती है साफ छवि', चंपई सोरेन का भाजपा पर हमला

    Jharkhand Crime: नेताजी को करना था नामांकन, तभी आ धमकी रांची पुलिस; फिर जो हुआ