Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन की हालत बिगड़ी... इलाज के लिए सीएम खुद लेकर गए हैदराबाद

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Thu, 28 Apr 2022 04:12 PM (IST)

    Hemant Sorens Mother Ill मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत ज्यादा खराब बताई जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उन्हें अपने साथ लेकर हैदराबाद चले गए हैं। डाक्टरों की सलाह के बाद उन्हों यह कदम उठाया है। पिछले बीस अप्रैल से वह बीमार हैं।

    Hero Image
    Hemant Soren: हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन की हालत बिगड़ी... इलाज के लिए सीएम खुद लेकर गए हैदराबाद

    रांची, डिजिटल डेस्क। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत काफी बिगड़ गई है। रांची में ही कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद रांची के डाक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां को लेकर खुद हैदराबाद रवाना हो गए हैं। पिछले बुधवार बीस अप्रैल को रूपी सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने भर्ती कराया था। तब उन्हें हाई बीपी और उल्टी की शिकायत थी। अस्पताल में इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही थी। तब डाक्टरों ने संक्रमण की आशंका भी जताई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज क्रिटिकल केयर टीम कर रही थी। उनके ब्लड प्रोफाइल, शुगर, लीवर, किडनी, पेनक्रियाज आदि की जांच कराई गई थी। सिटी स्कैन, एबडोमेन का अल्ट्रासाउंड और गाल ब्लैडर की भी जांच कराई गई थी। तब रिपोर्ट नार्मल आने की बात कही गई थी। डाक्टरों ने कहा था कि किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इलाज के दौरान उनका बीपी भी नियंत्रित कर लिया गया था।

    इस बीच गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। हिल व्यू अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें तुरंत बेहतर उपचार के लिए हैदराबाद ले जाने की सलाह दी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद अपनी मां को लेकर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

    बीस अप्रैल को रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद पहले रिम्स में इलाज कराने का निर्णय लिया गया था। फिर तय हुआ कि उनका इलाज हिल व्यू अस्पताल में होगा। रांची रिम्स में इलाज तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी कर लिए गए थे। रिम्स प्रबंधन ने पेईंग वार्ड नंबर 12 भी मरीज के लिए सुरक्षित कर रखा था। इसके साथ ही सर्जरी, मेडिसिन, कार्डिलॉजी के डाक्टर भी मरीज के इंतजार में पहुंच गए थे।

    comedy show banner
    comedy show banner