विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JTET Exam को लेकर सीएम हेमंत सोरेन की अपील, कहा-परीक्षा की पवित्रता और झारखंड की गरिमा बनाए रखें

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:01 PM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को होने वाली जेटेट परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न कराने की अपील की ...और पढ़ें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को आयोजित होनेवाली झारखंड अधिविद्य परिषद की झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए आवश्यक है कि संपूर्ण राज्य में परीक्षाओं का संचालन पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त तरीके से सम्पन्न हो।

उन्होंने जनहित एवं राज्यहित में सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि निस्वार्थ भाव से परीक्षा की पवित्रता के साथ-साथ झारखंड की गरिमा बनाए रखने तथा उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन में ईमानदारी एवं निष्ठा से सहयोग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जैक द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण व कदाचार रहित परीक्षा संपन्न कराने के लिए समुचित व्यवस्था की गई हैं। कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षाओं का संचालन, समय पर परीक्षाफल का प्रकाशन सरकार की प्राथमिकता है।

राज्य सरकार द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए सभी संबद्ध व्यक्तियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, साथ ही उनसे अपेक्षा है कि वे वांछित कार्यों को निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे। सरकार स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

इस दिशा में सभी जिला के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है ताकि परीक्षा में पारदर्शिता कायम रह सके। किसी भी स्तर पर कदाचार करने अथवा कराने वालों एवं निर्धारित दायित्वों का निर्वहन नहीं करने वाले कर्मियों के विरुद्ध झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की पहल पर चर्चा, दिल्ली में मॉक पार्लियामेंट में शामिल हुए हेमंत सोरेन

यह भी पढ़ें- JTET Exam: परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, रांची-दुमका के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बुकिंग शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।