Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हटिया-सांकी पैसेंजर और रांची-टाटा ट्रेन की सौगात, कल से परिचालन शुरू

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 28 Aug 2019 08:22 AM (IST)

    रांची रांचीवासियों को सौगात मिलने वाली है। सौगात दो ट्रेनों की है। हटिया से सांकी पैसेंजर ट्रेन और रांची-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार से चलने लगेगी।

    Hero Image
    हटिया-सांकी पैसेंजर और रांची-टाटा ट्रेन की सौगात, कल से परिचालन शुरू

    जागरण संवाददाता, रांची : रांचीवासियों को सौगात मिलने वाली है। सौगात दो ट्रेनों की है। हटिया से सांकी पैसेंजर और रांची से टाटा एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 29 से शुरू हो जाएगा। गुरुवार को रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी व मुख्यमंत्री रघुवर दास इन ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। 29 अगस्त को कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना-रांची नई रेल लाइन परियोजना के तहत नवनिर्मित टाटीसिलवे-सांकी रेलखंड पर हटिया और सांकी के बीच एक जोड़ी ट्रेन का परिचालन ओपेन टाइम के अनुसार शुरू होगा। जबकि 30 अगस्त से इस रेलखंड पर दो जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होगा। फिलहाल रांची-टाटा एक्सप्रेस की समय-सारणी नहीं जारी की गई है। यह ट्रेन रांची-टाटीसिलवे-मुरी-पुरुलिया-कोटशिला-चांडिल होते हुए टाटा पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -----

    आधे घंटे की होगी बचत : रांची-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को आधे घंटे की बचत होगी। रेलवे अधिकारी की मानें तो एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से यात्री 200 किमी की दूरी 4:30 घंटे में तय करेंगे। वर्तमान में रांची से टाटा के लिए एकमात्र पैसेंजर ट्रेन है, जो लगभग पांच घंटे में रांची से टाटा पहुंचती है। रांची-टाटा पैसेंजर ट्रेन रांची से खुलने के बाद नामकुम, टाटीसिलवे, गंगाघाट, जोन्हा, कीता, सिल्ली, मुरी, इल्लू, तोरांग, सुईसा, तिरालडीह, बकारकुड़ी, लटेमदा, हासलैंग, झिमरी, गुंदा विहार, चांडिल, मणिकुल, कुंकी, कांड्रा, विराराजपुर, गम्हरिया, आदित्यपुर होते हुए टाटा पहुंचती है। इसी प्रकार, हटिया-सांकी की दूरी 45 किमी. है। हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले यह दूरी दो घंटे में तय करेंगे।

    ------

    समय-सारणी

    ट्रेन संख्या-58663 हटिया-सांकी

    स्टेशन आगमन प्रस्थान

    हटिया --- 05:40

    रांची 05:55 06:00

    नामकुम 06:10 06:12

    टाटीसिलवे 06:25 06:27

    मेसरा 06:40 06:42

    हुण्डरू 06:54 06:56

    झांझी टोली 07:07 07:09

    सांकी 07:25 ---

    ------

    ट्रेन संख्या-58665 (हटिया-सांकी)

    स्टेशन आगमन प्रस्थान

    हटिया --- 17:10

    रांची 17:25 17:30

    नामकुम 17:40 17:42

    टाटीसिलवे 17:55 17:57

    मेसरा 18:10 18:12

    हुण्डरू 18:24 18:26

    झांझी टोली 18:37 18:39

    सांकी 18:55 ----

    ------

    ट्रेन संख्या-58664 (सांकी-हटिया)

    स्टेशन आगमन प्रस्थान

    सांकी --- 07:55

    झांझी टोली 08:06 08:08

    हुण्डरू 08:20 08:22

    मेसरा 08:35 08:37

    टाटीसिलवे 08:51 08:53

    नामकुम 09:06 09:08

    रांची 09:18 09:23

    हटिया 10:20 ---

    -----

    ट्रेन संख्या-58666 (सांकी-हटिया)

    स्टेशन आगमन प्रस्थान

    सांकी --- 21:05

    झांझी टोली 21:16 21:18

    हुण्डरू 21:30 21:32

    मेसरा 21:45 21:47

    टाटीसिलवे 22:01 22:03

    नामकुम 22:16 22:18

    रांची 22:28 22:33

    हटिया 22:50 ---