Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मशहूर संगीतकार एआर रहमान के झारखंड में भी हैं चाहने वाले, जन्‍मद‍िन पर कर रहे उन्‍हें याद

    Happy Birthday AR Rahman हिंदी सिनेमा के मशहूर और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) का आज जन्मद‍िन है। 06 जनवरी को ही उनका जन्‍म हुआ था। झारखंड में भी उनके चाहने वाले संगीत-प्रेमी हैं। आइए म‍िलते हैं कुछ ऐसे ही संगीत प्रेम‍ियों से-

    By Sanjay KumarEdited By: Updated: Thu, 06 Jan 2022 05:30 PM (IST)
    Hero Image
    Happy Birthday AR Rahman : हिन्दू धर्म छोड़ मुस्लिम बन गए एआर रहमान

    रांची, डिजिटल डेस्क। Happy Birthday AR Rahman : हिंदी सिनेमा के मशहूर और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) का आज जन्मद‍िन है। 6 जनवरी को उनका जन्‍म हुआ था। देश दुन‍िया का कोई ऐसा ह‍िस्‍सा नहीं, जहां उनके चाहने वाले नहीं हों। इससे अपना झारखंड भी अछूता नहीं है। यहां के कलाकार, रंगकर्मी, संगीत प्रेमी, स‍िनेमा प्रेमी उन्‍हें बेहद पसंद करते हैं। उनके संगीत के प्रत‍ि यहां के लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। आज एआर रहमान के जन्‍म द‍िन पर यहां के कलाकार उन्‍हें याद कर रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    6 जनवरी, 1966 को तमिलनाडु (Tamilnadu) की राजधानी चेन्नई (Chennai) में जन्‍मे एआर रहमान के बारे में जमशेदपुर के रंगकर्मी राकेश पांडेय कहते हैं क‍ि उनके संगीत का जादू स‍िर चढ़कर बोलता है। सुनते समय कभी उबाऊपन महसूस नहीं होता। वह भारत के लाल हैं। भारत की पहचान हैं। उनके संगीत हर भाषा क्षेत्र के लोग पसंद करते हैं। जनमद‍िन पर यही कामना है क‍ि वह लगातार भारतीय संगीत जगत को योगदान देते रहें।

    हर उम्र के लोग करते हैं उनके संगीत को पसंद

    राजधानी रांची के कोकर क्षेत्र की रहने वाली अमृता प्रसाद को भारतीय फ‍िल्‍म संगीत से बेहद लगाव है। वह कहती है क‍ि भारतीय स‍िनेमा में एआर रहमान का बहुत बड़ा योगदान है। जब भारतीय स‍िनेमा का इत‍िहास ल‍िखा जाएगा, उनका ज‍िक्र क‍िए ब‍िना इत‍िहास पूरा नहीं होगा। उनके संगीत हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। जन्‍मद‍िन पर उन्‍हें बहुत बहुत बधाई देती हूं। वह हम भारत के कला प्रेम‍ियों का इसी तरह मनोरंजन करते रहें।

    उनके संगीत में जादू है

    देश के व‍िभ‍िन्‍न राज्‍यों नाटक कर चुके जमशेदपुर शहर के रहने वाले नाटक न‍िर्देशक मो न‍िजाम कहते हैं क‍ि महान संगीताकार एआर रहमान ने भारतीय स‍िनेमा को बुलंदी प्रदान की है, वह भारतीय स‍िनेमा के इत‍िहास के एक अध्‍याय बन चुके हैं। सबसे अच्‍छी बात यह क‍ि वह कभी व‍िवादों में नहीं रहते हैं। उन्‍हें अपने संगीत से ही सरोकार रहता है। उनके संगीत में जादू है।

    उनकी तो पूरी दुन‍िया दीवानी है...

    रांची के संगीत प्रेमी राजकुमार पाठक कहते हैं क‍ि संगीतकार एआर रहमान ने तो बहुत सारे संगीत द‍िए हैं। लेक‍िन उनका जय हो.. आज भी सुनने के बाद मन आनंद से भर उठता है। भारत के कला प्रेम‍ियों को ही नहीं, पूरी दुन‍िया के कला प्रेम‍ियों और संगीत प्रेम‍ियों को उनका संगीत द‍िल को छू जाता है। मैं आज उनके जन्‍मद‍िन पर उन्‍हें द‍िल से बधाई देता हूं। काश, मैंं आज उनसे म‍िलकर बधाई दे पाता।