Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानवीय सेवा की दिशा में मारवाड़ी समाज कर रहा शानदार प्रयास : राज्यपाल

    रांची मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया।

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 23 Feb 2020 08:10 PM (IST)
    मानवीय सेवा की दिशा में मारवाड़ी समाज कर रहा शानदार प्रयास : राज्यपाल

    जागरण संवाददाता, रांची : मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को किया। राज्यपाल ने मारवाड़ी समाज द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यो की प्रशंसा की। कहा कि मारवाड़ी समाज मानवीय सेवा की दिशा में शानदार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समाज के लोग न सिर्फ उद्यमशील होते हैं बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका का निवर्हन कर रहे हैं। यह समाज सदैव ही समाज के पिछड़े लोगों की मदद करते हैं। लोगों के हर दुख दर्द में हमेशा सहायक रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेल्थ कैंप के उद्घाटन के मौके पर राज्यपाल ने मारवाड़ी समाज से गरीब तबके के लोगों के आर्थिक विकास के लिए भी सोचने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछड़े लोग आगे आएंगे तभी देश का विकास होगा। इस अवसर पर सासद संजय सेठ ने भी युवा मंच के अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मेगा हेल्थ कैंप के जरिए समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने का यह प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर राची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि युवा मंच पूरे देश में इस प्रकार का कार्य कर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है।

    20 विशेषज्ञ डॉक्टर कर रहे मरीजों की जांच

    इस मेगा मेला में 20 विशेषज्ञ डॉक्टर निश्शुल्क मरीजों की जाच कर रहे हैं। साथ ही ब्लड ग्रुप से लेकर ब्लड कैंसर तक की जाच निश्शुल्क कराई जाएगी। मेगा हेल्थ शिविर में रविवार को कुल 128 लोगों की जाच की गई। इस मेगा मेले का शुभारंभ सुबह सवा छह बजे जागरूकता दौड़ रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम से किया गया। फ्लैग ऑफ जैप 10 की कमाडेंट कुसुम पुनिया ने इसका उद्घाटन किया। इसमें फीमेल फिटनेस मंत्रा की महिलाएं जेसीआई, राची की महिलाएं एवं अन्य विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं ने इस दौड़ में भाग लिया। इसके बाद विजेताओं को मंच के द्वारा पुरस्कृत किया गया। रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम में लक्ष्मी कुमारी प्रथम, पूनम देवी द्वितीय तथा च्योति कुमारी तृतीय रहीं। इस आयोजन में पांच से अधिक अस्पताल के 20 से अधिक डॉक्टरों ने अपना योगदान दिया। धन्यवाद ज्ञापन मंच के सचिव पीयूष विजयवर्गीय एवं मंच का संचालन स्वागत अध्यक्ष रोहित शारदा ने किया।