विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गवर्नर को हुआ 'हेमंत फोबिया', रांची विवि के प्रोग्राम से CM की तस्वीर हटाने पर बवाल; JMM ने किया ऐसा पलटवार

By Neeraj AmbasthaEdited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 02 Oct 2023 08:08 PM (IST)

रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम से सीएम की तस्वीर हटाने पर राज्य की सियासत गरमा गई है। झामुमो में इसे ...और पढ़ें

गवर्नर को हुआ 'हेमंत फोबिया', रांची विवि के प्रोग्राम से CM की तस्वीर हटाने पर बवाल
गवर्नर को हुआ 'हेमंत फोबिया', रांची विवि के प्रोग्राम से CM की तस्वीर हटाने पर बवाल

HighLights

  1. राज्य सरकार राज्यपाल को पत्र लिखकर जता सकते हैं आपत्ति
  2. यह सिर्फ मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि आदिवासी समुदाय का अपमान- JMM

राज्य ब्यूरो, रांची। रांची विश्वविद्यालय द्वारा आर्यभट्ट सभागार में स्वच्छता पर हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर हटाए जाने के मामले को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में गहरी नाराजगी है।

पार्टी ने इस घटना को लेकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पर कड़ा प्रहार करते हुए राजभवन के साथ-साथ रांची विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को निशाने पर लिया है। पार्टी ने इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

हेमंत सोरेन ने भी घटना को लेकर गंभीर

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है। वे इस प्रकरण से खासे नाराज हैं। राज्य सरकार इस मामले में राज्यपाल को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति दर्ज करा सकती है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडेय ने इस घटना पर कहा कि यह सिर्फ मुख्यमंत्री का ही नहीं, बल्कि समस्त आदिवासी समुदाय का अपमान है। जिस किसी के इशारे पर यह कृत्य हुआ, उसकी पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि सीएम को इस कार्यक्रम में जाना था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर कार्यक्रम से ठीक पहले उनकी तस्वीर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कहीं न कहीं बहुत बड़ी साजिश है। झामुमो इस पर चुप नहीं बैठने वाली है। राजभवन का सरकार के प्रति रवैया को शीघ्र ही पार्टी पर्दाफाश करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा और बाबूलाल मरांडी के साथ-साथ राज्यपाल को भी हेमंत फोबिया हो गया है। राज्यपाल जैसे पद पर रहकर किसी खास पार्टी के लिए काम करना उनको शोभा नहीं देता है।

यह भी पढ़ें: बोकारो में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बेबी देवी समेत कई नेता रहे मौजूद, मंत्री ने कही ये बात

क्या है पूरा मामला

रांची विश्वविद्यालय द्वारा एक अक्टूबर को भारत स्वच्छता अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि थे।

उनके पहुंचने से पहले राजभवन के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के क्रम में यह कहते हुए मुख्यमंत्री की तस्वीर हटवा दी थी कि जब प्रधानमंत्री की तस्वीर नहीं है तो मुख्यमंत्री की तस्वीर कैसे हो सकती है।

कार्यक्रम के बाद उनकी तस्वीर को दोबारा लगा दिया गया था। हालांकि, आर्यभट्ट सभागार में मंच के सामने दोनों ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्थायी तस्वीर लगी हुई है, जिसे हटाया गया।

वहीं, मंच के अंदर दीवार पर बाईं ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और दाईं ओर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की तस्वीर है। इन तस्वीरों को डॉ. अजीत सिन्हा ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति बनने पर लगवाया है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: JMM का 4 से 10 अक्टूबर तक चलेगा सदस्यता विशेष अभियान, पार्टी पर्यवेक्षकों को मिली ये टास्क