Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशखबरी: पुलिस मुख्यालय के सभागार में SBI और झारखंड पुलिस में MOU, मुफ्त बीमा समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 03:21 AM (IST)

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया झारखंड पुलिस के सैलरी पैकेज के तहत खाता धारक का 50 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा नि शुल्क करेगी। सोमवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में झारखंड पुलिस व एसबीआइ के बीच इस संबंध में समझौता (एमओयू) हुआ है। डीजीपी की उपस्थिति में डीआइजी बजट डॉ. शम्स तबरेज व एसबीआइ से रांची जोनल कार्यालय के डीजीएम देवेश मित्तल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

    Hero Image
    पुलिस मुख्यालय के सभागार में SBI और झारखंड पुलिस में MOU, मुफ्त बीमा समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

    राज्य ब्यूरो, रांची: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया झारखंड पुलिस के सैलरी पैकेज के तहत खाता धारक का 50 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा नि: शुल्क करेगी।

    सोमवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में झारखंड पुलिस व SBI के बीच इस संबंध में समझौता (एमओयू) हुआ है।

    डीजीपी की उपस्थिति में झारखंड पुलिस से डीआइजी बजट डॉ. शम्स तबरेज व एसबीआइ से रांची जोनल कार्यालय के डीजीएम देवेश मित्तल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया और एक-दूसरे को इसकी कॉपी सौंपी।

    कई वरिष्ठ रहे मौजूद

    एमओयू के मौके पर पुलिस मुख्यालय की ओर से एडीजी मुख्यालय मुरारी लाल मीणा, एडीजी अभियान डा. संजय आनंदराव लाठकर, आइजी मुख्यालय मनोज कौशिक, आइजी मानवाधिकार अखिलेश झा, आइजी अभियान अमोल विनुकांत होमकर।

    आइजी प्रोविजन प्रभात कुमार, डीआइजी कार्मिक अनुपु विजया लक्ष्मी, डीआइजी बजट डॉ. शम्स तबरेज के अलावा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, झारखंड चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ व एसबीआइ पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक शिव ओम दीक्षित, एसबीआइ रांची जोनल कार्यालय के महाप्रबंधक प्रभास बोस, रिजनल मैनेजर देवेश मित्तल, आलोक रंजन व कारपोरेट सैलरी रिलेशनशिप मैनेजर विकास कुमार पांडेय उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    80 हजार पुलिसकर्मियों को मिलेगी ये सुविधाएं

    1. व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु बीमा 50 लाख, स्थायी पूर्ण नि: शक्तता पर 50 लाख रुपये।
    2. स्थायी आंशिक विकलांगता पर 30 लाख रुपये।
    3. वायुयान दुर्घटना पर एक करोड़ रुपये।
    4. व्यक्तिगत दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित बच्चों के उच्चतर शिक्षा के लिये बीमा राशि 10 लाख तथा अविवाहित बच्चियों के विवाह के लिए अधिकतम बीमा राशि 10 लाख रुपये।
    5. नक्सल हिंसा/उग्रवादियों एवं अपराधियों के घात लगाकर किये गये हमलों में बलिदान के आश्रित को अतिरिक्त 10 लाख रुपये।
    6. एसबीआइ की ओर से सभी पुलिसकर्मियों को रूपे प्लेटिनम कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत दुर्घटना आदि में मौत होने पर 10 लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा कवर उपलब्ध होगा।