आपके काम की बड़ी खबर...आज से गैस सिलेंडर 89.5 रुपये सस्ता...घटा किचेन का खर्चा
Good News for LPG Consumers होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के लिए अच्छी खबर है। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 90 रुपये तक सस्ता हो गया है। जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। रांची में अब 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2034 रुपये है।
रांची, जासं। Good News for LPG Consumers आज यानी मंगलवार एक फरवरी, 2022 नए साल का विशेष दिन है। आज आम बजट आने वाला है। इसके साथ ही लोगों के लिए राहत की बात यह है कि एक ओर जहां घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस माह भी स्थिर है, तो अच्छी खबर यह है कि 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी गिरावट आई है।
पेट्रोलियम कंपनियों ने झारखंड के लोगों को बजट के पहले राहत देने का प्रयास किया है। तेल कंपनियों ने आज यानी एक फरवरी, 2022 को 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर को 89.5 रुपये सस्ता कर दिया है। तो वहीं 14 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता होने के बाद राजधानी रांची में आज 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2123.5 रुपये से घटकर 2034 रुपये हो गया है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के 957 रुपये पर ही बिक रहा है। दाम स्थिर रहने से लोगों को राहत मिली है।
फूड, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को राहत मिलने की उम्मीद
इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने आज मासिक रेट रिवीजन के बाद नया रेट लागू कर दिया है। इससे कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट के बाद फूड, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, आज से बिना सब्सिडी वाले 14 किलो घरेलू गैस सिलेंडर 957 रुपये पर मिल रहे हैं। वहीं 05 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं लाया गया है। यह 353.5 रुपये पर ही बिक रहा है।
हर महीने की पहली तारीख को जारी होती हैं रसोई गैस की नई कीमतें
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की नई कीमतें जारी होती हैं। माना जा रहा है कि पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए सरकार ने जहां घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस माह भी स्थिर रखा है। वहीं, 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 89.5 रुपये की कमी लाकर लोगों को राहत दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।