Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेतरहाट घूमने के लिए गए यात्रियों की कार लोहरदगा में हुई दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल, घायलों में ये लोग...

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Thu, 23 Dec 2021 03:02 PM (IST)

    Jharkhand News लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ (Lohardaga-Gumla Main Road) में सेन्हा थाना (Senha Police Station) क्षेत्र के कुंदगढ़ी के समीप इर्टिगा कार दुर्घटनाग्रस्त (Car Accident) हो गई। कार के चालक को झपकी आ गई थी। जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    Hero Image
    नेतरहाट घूमने के लिए गए यात्रियों का कार लोहरदगा में हुई दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

    लोहरदगा (जागरण संवाददाता)। Jharkhand News : लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ (Lohardaga-Gumla Main Road) में सेन्हा थाना (Senha Police Station) क्षेत्र के कुंदगढ़ी के समीप इर्टिगा कार दुर्घटनाग्रस्त (Car Accident) हो गई। कार के चालक को झपकी आ गई थी। जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में कार में सवार 8 लोगों में से सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल (Lohardaga Sadar Hospital) भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार (First Aid) किया। इसके बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची (Ranchi) रेफर किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों में ये लोग:

    घायलों में चार महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। घायलों में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली आराध्या सिंह (26 वर्ष), मोनिका सिंह (29 वर्ष), आराधना सिंह (30 वर्ष), राजेश सिंह (35 वर्ष), अभिषेक गौतम (30 वर्ष), अरविंद कुमार सिंह (31 वर्ष), देवरिया निवासी अलका सिंह (35 वर्ष), अथर्व सिंह (7 वर्ष) शामिल हैं।

    चालक को झपकी आने की वजह से हो गई कार दुर्घटनाग्रस्त:

    सभी लोग 22 दिसंबर को ईर्टिगा कार संख्या यूपी 53डीवाई -8981से नेतरहाट घूमने के लिए गए हुए थे। जहां से सभी लोग वापस उसी कार से सेन्हा-लोहरदगा होते हुए गोरखपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सेन्हा थाना क्षेत्र के कुंदगढ़ी पुल के समीप कार चालक को झपकी आने की वजह से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    सभी घायलों को इलाज के लिए लाया गया लोहरदगा सदर अस्पताल:

    घटना की सूचना मिलने के बाद सेन्हा अंचलाधिकारी विजय कुमार और सेन्हा थाना की पुलिस अवर निरीक्षक अनीता भगत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया।

    जहां परडॉक्टर एसपी शर्मा, डॉक्टर सुदामा राम, डॉक्टर गणेश मलिक, चिकित्सा कर्मी राजेंद्र साहू, जियारत हुसैन, धारी भगत ने घायलों का इलाज किया। इसके बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।