Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल गांधी किताब लेकर घूमते हैं, उन्हें ...' गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के साथ हेमंत सरकार पर भी कसा तंज

    Updated: Fri, 27 Jun 2025 11:41 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल की निंदा की और कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाए। उन्होंने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, जिससे आदिवासी अस्तित्व खतरे में है। 

    Hero Image

    गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। आपातकाल पर बोलते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वंशवाद और सत्ता लोभ में इंदिरा गांधी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश पर 25 जून 1975 की रात आपातकाल थोप दिया।

    झारखंड के कड़िया मुंडा जैसे अनेक नेता गिरफ्तार किए गए। आज राहुल गांधी जो किताब लेकर घूमते फिरते संविधान बचाने की दुहाई देते हैं उन्हें कांग्रेस का इतिहास पढ़ना चाहिए। देश के नौजवानों को कांग्रेस के इस चरित्र को जानना जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि राज्य की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। झामुमो देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस के साथ सरकार चला रही है। लोकतंत्र और वंशवाद एक दूसरे के पूरक नहीं हो सकते।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह से झारखंड जमाई टोला का राज्य बनता जा रहा है, इससे यहां का समाज बारूद के ढेर पर बैठा है। गठबंधन सरकार इसे देख रही है और चुप है। यह प्रवृति आपातकाल से भी अधिक खतरनाक है।

    देश से घुसपैठियों को बाहर करने का काम किया जा रहा है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है लेकिन झारखंड में रेड कॉर्पेट बिछाया जा रहा है। इससे आदिवासी समाज के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने अबतक पेसा कानून लागू नहीं किया है। यह कानून आदिवासियों की परंपरा संस्कृति को बचाने का कानून है।

    जल-जंगल-जमीन पर अधिकार दिलाने का कानून है। राज्य के युवाओं को दलगत भावना से ऊपर उठकर झारखंड को बचाने के लिए चिंता करनी चाहिए।