Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: पूर्व विधायक जानकी यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बने

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 01:02 PM (IST)

    हजारीबाग के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जानकी यादव को झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष मनाेनीत किया है। आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्य के मनोनयन से निकाय चुनाव शीघ्र होने की भी संभावना बढ़ गई है। आयोग में अध्यक्ष के पद रिक्त होने से ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया में तेजी नहीं आ पा रही थी।

    Hero Image
    पूर्व विधायक जानकी यादव पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव को झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष मनाेनीत किया है। साथ ही गिरिडीह के जोरासांख निवासी नरेश वर्मा को आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। राज्य सरकार के कल्याण विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्य के मनोनयन से निकाय चुनाव शीघ्र होने की भी संभावना बढ़ गई है। आयोग में अध्यक्ष के पद रिक्त होने से ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया में तेजी नहीं आ पा रही थी।

    ट्रिपल टेस्ट के आधार पर ओबीसी का आरक्षण तय होने के बाद राज्य में निकाय चुनाव भी हो सकेगा। हालांकि आयोग ने सभी जिलों में ओबीसी का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। उसकी जांच के लिए संस्थान के चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

    इन दोनों का मनोनयन झारखंड पिछड़ा वर्ग के लिए राज्य आयोग अधिनियम, 2002 के तहत किया गया है। दोनों का मनोनयन पदभार ग्रहण की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है। हालांकि अध्यक्ष एवं सदस्य इससे पहले भी अपना इस्तीफा दे सकेंगे।

    राज्य सरकार अधिनियम के प्रविधानों के तहत हटा भी सकेगी। पदभार ग्रहण करने से पहले इन्हें अन्य किसी आयोग या समिति के अध्यक्ष या सदस्य होने पर उस पद से त्याग पत्र देना होगा।