Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dadai Dubey Passes Away: झारखंड के पूर्व मंत्री ददई दुबे का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 09:35 PM (IST)

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद ददई दुबे का गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनकी आयु 80 वर्ष थी और वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। ददई दुबे झारखंड के गढ़वा जिले के चोका गांव के निवासी थे। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

    Hero Image
    झारखंड के पूर्व मंत्री ददई दुबे का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, रांची। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद ददई दुबे का गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनकी आयु 80 वर्ष थी और वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। ददई दुबे झारखंड के गढ़वा जिले के चोका गांव के निवासी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा सीट से छह बार विधायक के रूप में सेवा दी और धनबाद लोकसभा सीट से सांसद भी रहे। वे अविभाजित बिहार में श्रम मंत्री रहे और झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में भी इसी पद पर रहे थे।

    उन्हें एक जुझारू नेता के रूप में जाना जाता था, जिन्होंने हमेशा मजदूरों और गरीबों की आवाज उठाई। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और झारखंड के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

    पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    comedy show banner
    comedy show banner