Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड की पांच महिला हाकी खिलाड़ी नेशनल कैंप में, जानें...कहां से किस खिलाड़ी का हुआ चयन

    Jharkhand News सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Womens Hockey Team) के राष्ट्रीय कैंप (National Camp) के लिए झारखंड (Jharkhand) के 5 हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया। कैंप 27 दिसंबर 2021से लेकर 28 जनवरी 2022 तक बेंगलुरु (Bangalore) में आयोजित किया गया है।

    By Sanjay KumarEdited By: Updated: Fri, 24 Dec 2021 12:49 PM (IST)
    Hero Image
    झारखंड की पांच महिला हाकी खिलाड़ी नेशनल कैंप में

    रांची (जागरण संवाददाता)। Jharkhand News : सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Team) के राष्ट्रीय कैंप (National Camp) के लिए झारखंड (Jharkhand) के 5 हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया। कैंप 27 दिसंबर 2021से लेकर 28 जनवरी 2022 तक बेंगलुरु (Bangalore) में आयोजित किया गया है। कैंप में पूरे देश कीें 60 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें हमारे झारखंड के 05 खिलाड़ी ओलंपियन निक्की प्रधान, जूनियर इंडिया टीम से खेल रही संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी, पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी (Indian Women's Hockey) टीम के सदस्य रही गोलकीपर अल्फा केरकेट्टा और पहली बार किसी कैंप के लिए आमंत्रित की गई। रांची की रीमा बाखला है ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 जनवरी को एक ट्रायल:

    इन सभी खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर बेंगलूर में 12 जनवरी को एक ट्रायल लिया जाएगा। उसमें से जो बेस्ट 33 खिलाड़ी होंगे उन्हें सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में रखा जाएगा। झारखंड के पांच पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन एक साथ होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह जी सभी को बधाई देते हुए कहा कि एक दशक से भी अधिक वर्षो बाद सीनियर भारतीय महिला टीम में झारखंड के पांच पांच खिलाड़ी का चयन होना बड़ी उपलब्धि है।

    सभी अच्छा प्रदर्शन करें और पांचों खिलाड़ी कोर ग्रुप में भी अपना स्थान बनाए: झारखंड हॉकी

    सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के शशिकांत प्रसाद विजय शंकर सिंह,असुंता लकड़ा, रजनीस कुमार, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा,प्रतिमा बरवा,तारिणी कुमारी, बिगन सोय, कांति बा,अशोक भगत,दसरथ महतो,संजीव झा,सुरजीत झा, प्रकाश सिंह,सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है और कहा सभी अच्छा प्रदर्शन करें और पांचों खिलाड़ी कोर ग्रुप में भी अपना स्थान बनाए।

    ये चुनी गई है झारखंड से:

    निक्की प्रधान खुटी जिला की है वही संगीता कुमारी,सुषमा कुमारी और अल्फा केरकेट्टा सिमडेगा जिला के बासेंन पंचायत की तथा रीमा बाखला रांची जिला की हुलहुंडू की है।