रांची के अस्पताल में इलाज करा रहा पांच लाख का इनामी नक्सली धराया
Maoist Arrested in Ranchi. भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर योगश्वर लातेहार में सक्रिय है। फरवरी 2018 में पुलिस ने योगेश्वर यादव की संपत्ति भी जब्त की थी।
रांची, जासं। पुलिस ने पांच लाख के इनामी नक्सली योगेश्वर यादव उर्फ उगेश्वर को गिरफ्तार किया है। उसे रांची के एक निजी अस्पताल से पकड़ा गया, जहां वह इलाज के लिए पहुंचा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। योगश्वर लातेहार जिले में सक्रिय था। वह नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर है। उसके खिलाफ हेरहंज सहित लातेहार के कई थानों में नक्सली वारदात से संबंधित मामले दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि आइबी ने योगेश्वर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते वर्ष 2018 के फरवरी में पुलिस ने योगेश्वर यादव की संपत्ति जब्त की थी। उसके नाम से अर्जित सात एकड़ 42 डिसमिल जमीन व उस पर बने मकान को जब्त किया था। लंबे समय से पुलिस योगेश्वर की तलाश कर रही थी। हालांकि इस संबंध में किसी भी अधिकारी ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।