Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FASTag News: ओरमांझी टोल प्लाजा पर फास्ट टैग लाइन में लंबा जाम, अव्यवस्था से लोग परेशान

    FASTag News ओरमांझी टोल प्लाजा पर जाम से लोग परेशान हैं। यहां फास्ट टैग लाइन में लंबा जाम लग रहा है। इस जाम में वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। टोल प्लाजा में जाम लगने से लोग परेशान हो गए हैं।

    By Kanchan SinghEdited By: Updated: Sat, 30 Jan 2021 08:41 PM (IST)
    Hero Image
    FASTag News ओरमांझी टोल प्लाजा पर फास्ट टैग लाइन में अक्सर जाम लग रहा है।

    रांची, जासं। FASTag News ओरमांझी टोल प्लाजा पर जाम से लोग परेशान हैं। यहां फास्ट टैग लाइन में लंबा जाम लग रहा है। इस जाम में वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। टोल प्लाजा में जाम लगने से लोग परेशान हो गए  हैं। रांची के कोकर के रहने वाले मोहित पटना से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि फास्ट टैग लाइन में इतना लंबा जाम था कि उन्हें टोल प्लाजा पार करने में 20 मिनट लगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टोल प्लाजा के कर्मचारियों का कहना है कि फास्ट टैग लाइन में अक्सर बिना फास्ट टैग लगाए वाहन घुस जाते हैं। बाद में जब  चालक को पता चलता है कि इस लाइन में फास्ट टैग वाले ही वाहन निकल सकते हैं, तो फिर वह मोड़ कर पीछे ले जाते हैं। इसी प्रक्रिया में यहां जाम लग रहा है।

    गौरतलब है कि टोल प्लाजा पर अब फास्ट टैग लगाकर ही गुजारना है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में वाहन मालिकों को 15 फरवरी तक फास्ट टैग लगाने की मोहलत दी है। 15 फरवरी के बाद बिना फास्ट टैग लगे वाहन टोल प्लाजा से आगे नहीं गुजरेंगे। बिना फास्ट टैग लगे वाहनों से जुर्माना वसूला जाएगा।