Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में विधानसभा चुनाव का चढ़ने लगा रंग, मोदी जैकेट; लिनेन कुर्ता-पायजामा और बंडी की बढ़ी डिमांड

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 10:37 AM (IST)

    Jharkhand Election 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव में फैशन का रंग चढ़ने लगा है। नेता और कार्यकर्ता सफेद कुर्ता-पायजामा मोदी जैकेट लिनेन कुर्ते-पायजामे और बंडी पहनकर चुनावी माहौल में चार चांद लगा रहे हैं। कपड़ा बाजार में इन परिधानों की मांग बढ़ गई है। इस बार के चुनाव में फैशन का क्रेज पिछले चुनावों से भी ज्यादा देखने को मिल रहा है।

    Hero Image
    चुनावी रंग में रंगा फैशन, नेताओं के बीच बढ़ी कुर्ता-पायजामा, मोदी जैकेट और बंडी की डिमांड।

    जागरण संवाददाता, रांची। एक ओर राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनावी महासंग्राम के चलते दौरे और ताबड़तोड़ सभाएं चल रही हैं। वहीं, दूसरी ओर कपड़ा बाजार भी इन मौकों को भुना रहा है।

    चुनावी सीजन के लिए पहनावों का बाजार गर्म है। सफेद रंग के चूड़ीदार पायजामा व कुर्ते पहनकर आम से खास बनने- दिखने का शौक छोटे-बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं पर चढ़ने लगा है।

    युवाओं में शौक ज्यादा दिख रहा है। कपड़े की दुकान पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। कुर्ता-पायजामा के कपड़े की बिक्री बढ़ गई है।

    लिनेन के कुर्ते-पायजामे व मोदी जैकेट की मांग जबरदस्त बनी हुई है। कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार कारोबार ज्यादा है।

    शहर ही नहीं; गांवों में भी क्रेज

    • शहर ही नहीं, गांवों में भी दर्जी की दुकानों पर चूड़ीदार पायजामा व कुर्ते की सिलाई के लिए लोग कपड़े देने लगे हैं। कोई दो सेट, तो कोई तीन सेट सिलाई करा रहा है।
    • बात सिर्फ कुर्ता-पायजामा की नहीं है, बंडी और साफा (गमछा) खरीदने की भी होड़ है। मधुबन खादी भंडार नामक दुकान के अमन कुमार ने बताया कि आमतौर पर नेता सफेद कुर्ता-पायजामा पसंद करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धुर्वा स्थित मधुबन खादी भंडार में कपड़े बेचता दुकानदार।

    कुछ कार्यकर्ता पार्टी झंडा के रंग के गमछे की पगड़ी बांधते हैं। कुछ कार्यकर्ता ऐसे होते हैं, जो पार्टी के झंडे के रंग का ही कुर्ता- पायजामा धारण कर लेते हैं, ताकि भीड़ में उनकी अलग पहचान बनी रहे।

    कुछ लोग तो कुर्ते पर चुनाव चिह्न तक अंकित करा रहे हैं। इधर, कुर्ते के संग बंडी का चलन बढ़ा है। पार्टी नेता, कार्यकर्ताओं की पोशाक में कुर्ता-पायजामा के संग जैकेट भी शामिल रह रहा है।

    सूरज टेलर, जेपी मार्केट के संचालक सूरज कुमार बताते है कि बंडी का कपड़ा भी लिनेन का लोग पसंद कर रहे हैं। यह कास्टली होता है।

    कुर्ते के ऊपर ब्राइट कलर जैकेट का चलन बढ़ा है। सभी अपने-अपने बजट के हिसाब से बंडी खरीदते हैं। रांची के बाजार में 500-3500 तक के बंडी उपलब्ध हैं।

    पुराने विधानसभा भवन के सामने लग रही खरीदारों की भीड़

    रांची स्थित पुराना विधानसभा भवन के आगे आधा दर्जन पकड़े की दुकानें हैं। जहां काटन और खादी के कपड़े मिलते हैं। रेडिमेड बंडी भी तुरंत मिली जाती है।

    खादी भंडार के अभय चौधरी ने बताया कि इन दिनों लिनेन, काटन और खादी के कुर्तों के साथ केसरिया, हरा, नीला, सफेद रंग के गमछे की डिमांड है।

    यह भी पढ़ें

    झारखंड चुनाव से पहले कांग्रेस में मची रार! भड़के नेता तो बीच में ही कार्यक्रम छोड़ निकल गए वेणुगोपाल

    Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव में मध्यप्रदेश और असम की गूंज, नेताओं के वार-पलटवार से गरमाएगा माहौल