Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली पनीर? रांची में 550 KG जब्त; होटलों में खपाने की थी तैयारी

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 10:43 AM (IST)

    रांची के ओरमांझी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक ऑटो से 550 किलो नकली पनीर घी और मक्खन जब्त किया। यह कार्रवाई बिहार से रांची के ढाबों में नकली खाद्य सामग्री पहुंचाने की सूचना पर की गई। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नकली पनीर बिहार से बसों में आता है।

    Hero Image
    रांची में खपाई जा रही नकली पनीर। (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, रांची (ओरमांझी)। ओरमांझी थानाक्षेत्र स्थित चुटूपालू से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा एक ऑटो में लदा नकली पनीर, नकली घी व नकली मक्खन-क्रीम पकड़ा गया।

    बताया गया कि बिहार से रांची व आसपास के विभिन्न रेस्टोरेंट व ढाबे में नकली खाद्य सामग्री पहुंचने की सूचना प्रशासन को मिली थी। पुलिस द्वारा वाहनों के जांच के क्रम में आटो संख्या जेएच01बीजेड-8891 को रोक गया।

    ऑटो में नकली 550 केजी पनीर, 20 केजी घी व 20 केजी क्रीम बरामद हुआ। सूचना मिलने पर रांची जिला के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन व सहायक पदाधिकारी शिवनंदन यादव टीम के साथ पहुंची।

    पुलिस द्वारा जब्त सभी सामग्री की जांच की गई, जिसमें ये नकली पाए गए। वहीं, उसकी विस्तृत जांच के लिए सभी का सैंपल ले लिया गया है। बाद में पकड़े गए सभी सामग्रियों को डोमा नदी में नष्ट कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पकड़े गए ऑटो गाड़ीखाना रांची निवासी रामनाथ यादव व चालक उत्तम यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर, नकली पनीर के व्यापारियों का पता लगाया जा रहा है। चालक व सामग्री लोड करने के लिए ऑटो में सवार दोनों मजूदरों से भी पूछताछ की जा रही है।

    बिहार से बस से पहुंचते हैं नकली पनीर

    खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि कुछ दिनों से बिहार से नकली पनीर रांची शहर आने की सूचना मिल रही थी। बिहार से बस में आने के बाद ओरमांझी से छोटे पॉकेट कर शहर पहुंचाए जा रहे थे, जिसके कारण यह पकड़ नहीं आ रहे थे।

    बताया गया कि बसों से पहुंचने वाले नकली सभी खाद्य सामग्री ओरमांझी टोल प्लाजा से पहले चुटूपालू के पास पनीर व अन्य नकली खाद्य सामग्री उतार कर बस चली जाती थी। बाद में ऑटो व अन्य छोटे वाहन से वहां से नकली सामग्री का उठा कर रांची पहुंचा दिया जाता है।

    10 हजार केजी नकली पनीर 

    कुछ माह में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों द्वारा पुलिस की मदद से लगभग 10 हजार केजी पनीर पकड़ाया है। 30 मई को ही हजारीबाग के नगमा से चार हजार केजी नकली पनीर पकड़ा गया था। इसकी जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि नकली पनीर व अन्य खाद्य पर कार्रवाई होता देख इसके व्यापारियों द्वारा असंगठित मजदूरों की मदद से छोटे-छोटे पॉकेट में नकली पनीर शहर के दुकानों तक पहुंचा रहे थे।

    होटल व ढाबों में होगी कार्रवाई

    जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के अनुसार जिस प्रकार नकली पनीर व खाद्य सामग्री लगातार पकड़े जा रहे हैं। इससे शहर व कस्बे के होटल व ढाबों में नकली मिलावटी पनीर व कैमिकल युक्त खाद्य पदार्थों से बने भोजन परोसे जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

    इसे देखते हुए विभाग द्वारा अब जिला भर के विभिन्न होटल व ढाबों में छापेमारी व अन्य कार्रवाई की जाएगी।