विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच करोड़ नहीं मिले तो... रांची में ठेकेदार से मांगी गई रंगदारी, 'मंयक सिंह' के नाम पर मांगे गए पैसे

Published: Thu, 21 Mar 2024 02:27 PM (IST)

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकेत बिहार में रहने वाले नागेंद्र प्रसाद से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी ...और पढ़ें

रांची में ठेकेदार से मांगी गई पांच करोड़ की रंगदारी।
रांची में ठेकेदार से मांगी गई पांच करोड़ की रंगदारी।

HighLights

  1. मंयक सिंह के नाम पर मांगी गई पांच करोड़ की रंगदारी, अरगोड़ा थाने में हुआ केस
  2. वाट्सएप काल पर मिली रंगदारी नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी।
  3. ड्राइवर को भी आया धमकी भरा फोन।

जागरण संवाददाता, रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकेत बिहार में रहने वाले नागेंद्र प्रसाद ने पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अरगोड़ा थाना में केस किया है। नागेंद्र ने पुलिस को बयान दिया है कि उसे मंयक सिंह के नाम पर रंगदारी की मांग की जा रही है और धमकी मिल रही है। इससे पहले भी उससे रंगदारी की मांग की जा चुकी है।

पैसे नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी

जिस नंबर से रंगदारी की मांग की गई है नागेंद्र ने पुलिस को वह नंबर दे दिया है। नागेंद्र ने पुलिस को बयान दिया है कि 21 फरवरी को उसके मोबाइल पर दो बार वाट्एप काल आया था। इसके बाद उसे एसएमएस आया और लिखा गया था कि पांच करोड़ नहीं मिलने पर जान से मार दिया जाएगा।

ड्राइवर से भी मांगे गए पाच लाख

27 फरवरी को फिर से नागेंद्र प्रसाद के मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबर से फोन आए और कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर पैसा नहीं मिला तो जान से मार दिया जाएगा। नागेंद्र ने पुलिस को बताया है कि उसके ड्राइवर मनोज कुमार सिंह को भी तीन बार धमकी भरा फोन आया। उससे भी पांच लाख रुपये की मांग की गई है।

नागेंद्र प्रसाद ने पुलिस को बयान दिया है कि रातू इलाके में उसका काम चलता है। बार-बार धमकी मिलने से वह परेशान है। कुछ लोग उसकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। अरगोड़ा थाना की पुलिस का कहना है कि इस संबंध में 16 मार्च को केस किया गया है।

मयंक नाम का नहीं कोई अपराधी

पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है कि मंयक सिंह के नाम का कोई अपराधी नहीं है। अमन साहू गिरोह के लोग मंयक सिंह के नाम का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी मंयक सिंह का अकाउंट सक्रिय है।

यह भी पढ़ें: झारखंड के इस शहर में 24 व 25 मार्च को नहीं बिकेगी शराब और मांस, चोरी छिपे बेचते पकड़े गए तो...

यह भी पढ़ें: झारखंड की इस एक सीट पर अड़े लालू, कांग्रेस भी दावेदारी छोड़ने को नहीं तैयार; अब बचा मात्र एक रास्‍ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।