विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: हेमंत सोरेन के इस बड़े अधिकारी की पत्नी को ED का समन, जमीन की खरीद में गड़बड़ी करने का है आरोप

Published: Thu, 28 Dec 2023 09:32 PM (IST)

जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही ईडी ने राज्य के एक वरीय आइएएस अधिकारी की पत्नी प्रीति कुमार को समन किया है। ईडी ने तीन जनवरी को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला बरियातू रोड स्थित बर्लिन अस्पताल की जमीन से संबंधित है। अनुसंधान कर रही ईडी की जांच में ही अस्पताल की जमीन का मामला भी सामने आया था।

गृह सचिव अविनाश कुमार की पत्नी की पत्नी को ED का समन।
गृह सचिव अविनाश कुमार की पत्नी की पत्नी को ED का समन।

HighLights

  1. बरियातू रोड स्थित बर्लिन अस्पताल की जमीन का मामला।
  2. ईडी ने तीन जनवरी को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया।

राज्य ब्यूरो, रांची। जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही ईडी ने हेमंत सोरेन के करीबी आईएएस अधिकारी और गृह सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार को समन किया है। ईडी ने तीन जनवरी को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।

मामला बरियातू रोड स्थित बर्लिन अस्पताल की जमीन से संबंधित है। अनुसंधान कर रही ईडी की जांच में ही अस्पताल की जमीन का मामला भी सामने आया था। ईडी ने जमीन की मापी कराई थी और अस्पताल का दस्तावेज व नक्शा देखा था। बर्लिन अस्पताल की जमीन उनके नाम पर है।

क्या कहते हैं ईडी के सूत्र

ईडी के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पूर्व में जमीन घोटाले में गिरफ्तार बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद ने ही उक्त जमीन के बारे में जानकारी दी थी।

भानु के घर से भी भारी मात्रा में जमीन से संबंधित दस्तावेज मिले थे। उनपर रांची के सदन थाने में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी, जिसके आधार पर ईडी ने नया ईसीआइआर किया था।

12 कट्ठा जमीन की खरीद में गड़बड़ी 

उक्त ईसीआईआर में जांच के क्रम में ईडी को जानकारी मिली कि बड़गाईं अंचल का खाता संख्या 54, प्लाट नंबर 2711 की 12 कट्ठा जमीन गलत तरीके से खरीदी गई।

पहले उक्त जमीन को डॉ. नलिनी रंजन सिन्हा व ऊषा सिन्हा ने खरीदा था। उसके बाद उनसे प्रीति कुमार व टीएम ठाकुर ने जमीन खरीदी। ईडी को सूचना मिली है कि उक्त जमीन की प्रकृति बदलकर उसकी खरीद-बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Police Promotion: अखिलेश झा होंगे रांची के आइजी, धनबाद के एसएसपी बदले; जानिए कहां मिली तैनाती

हार्ट अटैक आते ही सबसे पहले जेब से निकालकर मुंह में रख लें यह दवा, दिल को होती रहेगी ब्‍लड की सप्‍लाई; बच सकती है जान

Jharkhand Politics: 'राजनीति छोड़ खून-खराबा...', NDA के साथ गठबंधन के सवाल पर ऐसा क्यों बोले हेमंत सोरेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।