विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Police Promotion: अखिलेश झा होंगे रांची के आइजी, धनबाद के एसएसपी बदले; जानिए कहां मिली तैनाती

Published: Thu, 28 Dec 2023 07:36 AM (IST)

Jharkhand Police Promotion झारखंड में राज्य सरकार ने धनबाद में नए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की तैनाती की है। पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दन को धनबाद का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार को प्रोन्नति प्रदान करते हुए दुमका का पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) बनाया गया है। महानिदेशक अनुराग गुप्ता के पास भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा

2003 बैच के अधिकारी अखिलेश कुमार झा रांची के आइजी होंगे।
2003 बैच के अधिकारी अखिलेश कुमार झा रांची के आइजी होंगे।

HighLights

  1. पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल, नियमित समय पर सरकार ने की प्रोन्नति एवं पदस्थापना
  2. 2003 बैच के अधिकारी अखिलेश कुमार झा रांची के आइजी होंगे।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने बुधवार को पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। नियमित समय पर सरकार ने प्रोन्नति एवं पदस्थापना भी की है। राज्य सरकार ने धनबाद में नए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की तैनाती की है। पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दन को धनबाद का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार को प्रोन्नति प्रदान करते हुए दुमका का पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) बनाया गया है। 

2003 बैच के अधिकारी अखिलेश कुमार झा रांची के आइजी होंगे।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिसूचना के मुताबिक अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के पास भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। अपर पुलिस महानिदेशक संचार एवं तकनीकी सेवाएं आरके मल्लिक अपने काम के अलावा अपर पुलिस महानिदेशक झारखंड सशस्त्र पुलिस के प्रभार में रहेंगे। मुरारीलाल मीणा को स्थानांतरित करते हुए पुलिस महानिदेशक (निगरानी एवं सुरक्षा) झारखंड ऊर्जा वितरण निगम बनाया गया है। तदाशा मिश्रा को अपर पुलिस महानिदेशक रेल, सुमन गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, प्रिया दूबे को अपर पुलिस महानिदेशक, होमगार्ज, टी कंडासामी को विशेष सचिव गृह विभाग, सुनील भाष्कर को डीआइजी, हजारीबाग, पटेल मयूर कन्हैयालाल को डीआइजी जैप, प्रभात कुमार को एसपी पाकुड़, अरविंद कुमार सिंह को एसपी हजारीबाग, कुमार गौरव को साहिबगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

प्रोन्नति के बाद माइकल एस राज को आइजी, बोकारो, अन्नेपु विजय लक्ष्मी को आइजी (प्रशिक्षण), नरेन्द्र कुमार सिंह को आइजी रेल, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग और सुदर्शन प्रसाद मंडल को आइजी (संगठित अपराध), अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।