विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ED Raid in Ranchi: रांची और धनबाद में ED की ताबड़तोड़ छापामारी, कई अधिकारियों पर कसा शिकंजा; तलाशी जारी

Published: Tue, 08 Oct 2024 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2024 11:43 AM (IST)

Ranchi News झारखंड की राजधानी रांची और धनबाद शहर में ईडी ने आधा दर्जन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की है। ...और पढ़ें

रांची में ईडी की छापामारी (जागरण फोटो)
रांची में ईडी की छापामारी (जागरण फोटो)

HighLights

  1. रांची के पंडरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने ईसीआईआर कर शुरू की है जांच
  2. एक अधिवक्ता, तीन अंचलाधिकारी व एक जमीन कारोबारी से जुड़े ठिकानों पर ईडी ने ली तलाशी
  3. रांची, धनबाद व पटना स्थित ठिकानों पर दिनभर चली छापेमारी, कुछ कागजात मिले, जिसकी जांच जारी

राज्य ब्यूरो, रांची। जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी को मैनेज करने के नाम पर करोड़ों की डील मामले में ईडी ने मंगलवार को रांची, धनबाद व पटना के आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

इस छापेमारी में कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिसकी छानबीन चल रही है। जिनके यहां छापेमारी हुई है उनमें पंडरा क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता सुजीत कुमार, कांके के अंचलाधिकारी जय कुमार राम, पूर्व अंचलाधिकारी सह धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी, नामकुम के पूर्व अंचलाधिकारी प्रभात भूषण तथा जमीन कारोबारी संजीव पांडेय से जुड़े ठिकाने शामिल हैं।

ईडी ने यह छापेमारी रांची के पंडरा थाने में दर्ज प्राथमिकी मामले में की है। इस मामले में ईडी ने अपने यहां ईसीआइआर किया है। पंडरा थाने में एक अधिवक्ता सुजीत कुमार पर ईडी को मैनेज करने के नाम पर छह करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है।

इसके शिकायतकर्ता जमीन माफिया कमलेश कुमार के सहयोगी जमीन कारोबारी संजीव पांडेय हैं। उन्होंने अधिवक्ता सुजीत कुमार पर ठगी का यह आरोप लगाया है।

अधिवक्ता सुजीत कुमार ने भी संजीव पांडेय व तीन अंचलाधिकारियों तथा उनके सहयोगियों पर अपहरण का आरोप लगाकर पंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पंडरा थाने की पुलिस इस मामले की छानबीन कर ही रही थी, इसी बीच ईडी ने मंगलवार को ईसी मामले में छापेमारी की है।

यहां-यहां हुई छापेमारी (ED Raid in Dhanbad)

  • अधिवक्ता सुजीत कुमार : दयानंद साहू, हाउस नंबर 196, रातू रोड, पंडरा थाना रांची, झारखंड व हरिनाथ भवन, ब्रह्मपुर देवी स्थान के समीप, आदर्श कालोनी, खेमनीचक, जगनपुरा, पटना, बिहार।
  • पूर्व सीओ वर्तमान डीटीओ दिवाकर प्रसाद उर्फ द्विवेदी : नौंवा तल्ला, जगदंबा अपार्टमेंट, देवबिहार कालोनी धनबाद व श्री राधे कृष्ण गार्डेन, मोरहाबादी, रांची।
  • सीओ जय कुमार राम : फ्लैट नंबर 401, स्वास्तिक अपार्टमेंट, असासरी गार्डेन, मोरहाबादी रांची। इसी अपार्टमेंट में जय कुमार राम का कार्यालय। इसके अलावा कैलाश अपार्टमेंट, साउथ आफिस पाड़ा, डोरंडा, रांची, झारखंड।
  • संजीव पांडेय : जमीन कारोबारी। हेसाग, हटिया।
  • सीओ प्रभात भूषण :

क्या है प्राथमिकी में आरोप

जमीन घोटाला मामले में संजीव पांडेय ने पंडरा थाने में दर्ज प्राथमिकी में यह आरोप लगाया था कि ईडी को मैनेज करने के नाम पर अधिवक्ता सुजीत कुमार ने छह करोड़ रुपये की ठगी की।

अधिवक्ता सुजीत कुमार को कांके के अंचलाधिकारी जय कुमार राम ने अपने सहयोगी अमन के माध्यम से तीन करोड़ 40 लाख रुपये व एक आईफोन, कांके के पूर्व अंचलाधिकारी सह धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी ने एक करोड़ रुपये, नामकुम के पूर्व अंचलाधिकारी प्रभात भूषण ने एक करोड़ पांच लाख रुपये दिए थे।

जब जमीन घोटाला मामले में चार्जशीट में सभी आरोपितों के नाम को ईडी ने उजागर कर दिया तो सबने अपने पैसे वापस करने के लिए अधिवक्ता पर दबाव बनाया। इसके बाद अधिवक्ता ने एसबीआइ के 54 चेक दिए और साथ में लिखित आश्वासन दिया कि पांच करोड़ 71 लाख रुपये वह चार किश्तों में चुका देगा।

अधिवक्ता ने संजीव पांडेय के खाते में पांच लाख रुपये स्थानांतरित किया था। आरोपितों ने अधिवक्ता की स्कार्पियो को भी गिरवी के तौर पर रख लिया था। इतना ही नहीं जमीन कारोबारी संजीव पांडेय ने अपने सहयोगी रवि के माध्यम से अधिवक्ता पर नजर भी रख रहा था।

यह भी पढ़ें

Jharkhand News: 'गोगो दीदी योजना' का फॉर्म भराने का प्लान तैयार, 2100 रुपये प्रति माह देने जा रही BJP

Jharkhand Assembly Election: BJP ने निकाली मंईयां सम्मान योजना की काट; महिलाओं को इतने रुपये देने का कर दिया एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।