Earthquake: झारखंड के सरायकेला खरसावां में आया 4.4 तीव्रता वाला भूकंप
Earthquake in Jharkhand. भूकंप के झटके घाटशिला जादूगोड़ा व मुसाबनी समेत अन्य प्रखंड के लोगों ने बताया कि सुबह लगभग 6. 19 अचानक कंपन के साथ पलंग व अलमीरा हिलने लगा।
रांची, राज्य ब्यूरो। Earthquake in Jharkhand झारखंड में अहले सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। यहां के सरायकेला खरसावां में सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए। जमशेदपुर, जादूगोड़ा, घाटशिला, मुसाबनी, पोटका इलाके में लोगो ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। घाटशिला अनुमंडल में शनिवार की सुबह लगभग 6.19 बजे अचानक सो रहे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किया। भूकंप के झटके घाटशिला, जादूगोड़ा व मुसाबनी समेत अन्य प्रखंड के लोगों ने बताया कि सुबह लगभग 6. 19 अचानक कंपन के साथ पलंग व अलमीरा हिलने लगा। जब तक कुछ समझ पाते तब झटका तक समाप्त हो चुका था। हालांकि इस भूकंप के झटके से कहीं से भी किसी तरह की हताहत होने की सूचना नहीं है।
Earthquake of Magnitude:4.4, Occurred on:20-04-2019, 06:20:10 IST, Lat:22.8 N & Long: 86.1 E, Depth: 18 Km, Region:Distt. Saraikela Kharsawan, Jharkhand