विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्गा पूजा में कड़ी होगी झारखंड की सुरक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

Published: Wed, 17 Sep 2025 10:29 AM (IST)

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने ...और पढ़ें

इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर रखें नजर
इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर रखें नजर

HighLights

  1. डीजीपी ने की दुर्गा पूजा सुरक्षा समीक्षा |
  2. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर |
  3. संवेदनशील पंडालों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश |

राज्य ब्यूरो, रांची। पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, रेंज डीआईजी और जोनल आईजी के साथ दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

डीजीपी ने अधिकारियों को इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जुलूस मार्गों का सत्यापन करने, धार्मिक स्थलों और विवादास्पद क्षेत्रों में विशेष निगरानी, पर्याप्त दंडाधिकारी और बल तैनात करने के आदेश दिए।

जुलूस मार्ग की वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी, डीजे पर उत्तेजक गानों पर रोक और विसर्जन स्थलों पर विशेष सुरक्षा की हिदायत दी गई। डीजीपी ने विजयदशमी पर रावण दहन के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।

डीजीपी ने सभी पूजा पंडालों का सत्यापन कर पर्याप्त रोशनी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य करने का निर्देश दिया। संवेदनशील पंडालों में कड़ी निगरानी, अग्निशमन, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और पुलिस मित्र तैनात करने को कहा गया।

उन्होंने छिनतई, जबरन चंदा वसूली और अवैध पशु व्यापार पर रोक लगाने के लिए विधि-सम्मत कार्रवाई के आदेश दिए। सांप्रदायिक दंगों से जुड़े मामलों, लंबित वारंट और कुर्की का निष्पादन करने, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी तेज करने का भी निर्देश दिया। सभी जिलों में दंगा रोधी संसाधनों से लैस पुलिस बल तैनात करने की हिदायत दी गई।

बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में डीजीपी के साथ एडीजी जैप प्रिया दुबे, आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, आईजी अभियान डॉ. माइकलराज एस., डीआईजी जैप एस. कार्तिक, डीआइजी विशेष शाखा शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, एसपी अभियान अमित रेणु और एसपी विशेष शाखा मूमल राजपुरोहित मौजूद थे।