Move to Jagran APP

Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा पर नहीं मिल रही यात्रियों को टिकट, दस गुना अधिक भाड़ा देकर सफर कर रहे यात्री

Durga Puja 2022 झारखंड की राजधारी रांची के रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन में दुर्गा पूजा की छूट्टी को लेकर टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। यात्री को सफर करने के लिए दस गुना अधिक भाड़ा चुकाना पड़ रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Tue, 04 Oct 2022 07:28 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 07:28 AM (IST)
Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा पर नहीं मिल रही यात्रियों को टिकट, दस गुना अधिक भाड़ा देकर सफर कर रहे यात्री
Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा पर नहीं मिल रही यात्रियों को टिकट।

रांची, जासं। Durga Puja 2022 दुर्गा पूजा की छूट्टी को लेकर देशभर में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रांची के रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन में इसका असर दिख रहा है। आम आदमी के लिए रांची से दूसरे राज्यों और जिलों के लिए कनेक्टिविटी के साधन बस और ट्रेन है। पर बस और ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

इतना ही नहीं बिरसा मुंड़ा बस टर्मिनल में यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने पर सीट के लिए दोगुनी भाड़ा चुकानी पड़ रही है। कई यात्री मजबूरन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्राईवेट गाड़ियों से अपने घर लौट रहे है। इसके लिए उन्हें दस गुना अधिक भाड़ा चुकाना पड़ रहा है।

500 रुपये भाड़ा की जगह पर 5 हजार रुपये

रांची से पटना जा रहे प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि बसों में टिकट नहीं होने के कारण उन्हें अब प्राईवेट गाड़ी से घर लौटना पड़ रहा है। जिससे उन्हें 500 रुपये भाड़ा की जगह पर 5 हजार रुपये चुकानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि फ्लाईट में भी टिकट मिलना मुश्किल है।

ब्लैक में बिक रहे टिकट

बिरसा मुंड़ा बस स्टेशन पर दुर्गा पूजा पर टिकट नहीं मिलने पर टिकट ब्लैक में बिकने लगा है। रांची के बिरसा मुंड़ा बस टर्मिनल खदगढ़ा, रातू रोड, धुर्वा और सरकार बस स्टेंड पटेल चौक से लोगों से दोगुना भाड़ा वसूला जा रहा है। बता दें कि दूसरे जिला से रांची आने वालें यात्रियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि रांची से दूसरे जिलों में जाने वाले यात्रियों को असानी से टिकट मिल रहा है।

रांची आने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक

रांची-टाटा बस के एजेंट मनोज कुमार ने बताया कि रांची से दूसरे जिलें जानें लोगों की संख्या काफी कम है, जबकि रांची आने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। सुबह और शाम को छूटने वाली बसों में यात्रियों की काफी संख्या मिलती है। उन्होंने बताया कि बस ड्राइवर, खलासी सभी दुर्गा पूजा की छूट्टी में चले गए है। और पूजा के दौरान यात्रियों की संख्या काफी अधिक होने से परेशानी उत्पन्न हो रही है।

ट्रेन में टिकट के लिए सैंकड़ों वेटिंग

दुर्गा पूजा में बड़े पैमानें पर यात्रियों का आना-जाना लगा हुआ है। वहीं ट्रेनों में यात्रियों को टिकट लेने में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश ट्रेनों में टिकट के लिए वेटिंग का नोटिफिकेशन दिखाई दे रहा है। रांची-पटना, रांची-नई दिल्ली, रांची-कोलकत्ता जाने-आनें वाली ट्रेनों में सैकड़ों वेटिंग रेलवे के वेबसाइट पर दिखाई पड़ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि एयर टिकट भी फूल हो चुकी है। मजबूरन यात्रियों को प्राइवेट गाड़ियों से अपने घर लौटना पड़ रहा है।

क्या कहते है यात्री...

  • यात्री अरविंद कुमार अकेला का कहना है कि आरा जाना था, पर टिकट नहीं मिलने के कारण प्राइवेट गाड़ी से जाना पड़ रहा है। अब आरा जाने वालें दोस्तों से पूछ रहा हूं कि अगर कोई साथ जाएगा तो कुछ पैसे बच जाएंगे। इससे आर्थिक संकट से बचा जा सकेगा। साथ ही दुर्गा पूजा भी मनाया जा सकेगा।
  • यात्री विकास कुमार का कहना है कि रांची से मामा-मामी दुर्गा पूजा घूमने आने वाले है। पर उन्हें ट्रेन का टिकट नहीं मिलने के कारण वह बस से रांची लौट रहें है। इस दौरान बस एजेंड द्वारा दोगुना भाड़ा वसूला गया। यह काफी गलत है। इस पर जिला प्रशासन को संयुक्त रूप से काम करना चाहिए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.