विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi में कर्मचारियों की हड़ताल से नगर निगम में काम ठप, इन मांगों को लेकर हो रहा विरोध

By Vikash kumarEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Wed, 14 Jun 2023 10:53 PM (IST)

झारखंड में रांची नगर निगम के स्थाई व अनुकंपा पर कार्यरत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर ...और पढ़ें

Ranchi में कर्मचारियों की हड़ताल से नगर निगम में काम ठप, इन मांगों को लेकर हो रहा विरोध
Ranchi में कर्मचारियों की हड़ताल से नगर निगम में काम ठप, इन मांगों को लेकर हो रहा विरोध

HighLights

  1. रांची में नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार से जारी है।
  2. नगर निगम में सारे काम ठप रहे। सभी कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठे रहे।
  3. कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि नगर निगम की निकली बहाली को रद्द किया जाए और पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को समायोजित किया जाए।

जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड में रांची नगर निगम के स्थाई व अनुकंपा पर कार्यरत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर रहे हैं।

इस दौरान नगर निगम में सारे काम ठप रहे। सभी कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठे रहे।

खाली हाथ लौटे लोग

हड़ताल के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग सहित सभी सेक्शन का काम ठप रहा। निगम कार्यालय काम कराने आए लोग खाली हाथ लौटे।

इधर, हड़ताल कर रहे नगर निगम कर्मियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि नगर निगम की निकली बहाली को रद्द किया जाए और पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को समायोजित किया जाए।

नई नियुक्ति को लेकर हो रहा विरोध

नगर निगम कर्मियों का कहना है कि नए नियम के तहत अवकाश लेने के लिए नगरीय प्रशासन निदेशालय (डीएमए) से स्वीकृत करवाना पड़ेगा। ऐसा झारखंड के किसी भी निगम में प्रविधान नहीं है।

इसके साथ ही नगर विकास विभाग ने राज्यभर के सभी 48 नगर निकाय में 923 पदों के लिए नियुक्तियां निकाली है। इस नियुक्ति को लेकर रांची नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी और संविदा कर्मचारियों में रोष है।

संविदा कर्मचारियों को नई नियुक्ति

रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी और संविदा पर सालों से कई कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्हें स्थायी करने के बजाय विभाग नई नियुक्ति दी है।

उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में दैनिक और संविदा कर्मचारियों को पहले मौका दिया जाता है, लेकिन विभाग इसके उल्टा कर रहा है। नई नियुक्तियां लाकर विभाग निगम के कर्मियों के साथ छलावा किया है।

कर्मियों की मांग है कि विभाग इस बहाली को रद करे और दैनिक वेतन भोगी और संविदा पर काम कर रहे कर्मियों को स्थायी करे।