Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं उलिहातु, भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से की मुलाकात

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 11:25 AM (IST)

    President Draupadi Murmu in Jharkhand LIVE राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जनजातीय गौरव दिवस व झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड दौरे पर है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव पहुंच उनके वंशजों से मुलाकात की।

    Hero Image
    President Draupadi Murmu in Jharkhand LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज झारखंड दौरा।

    रांची, जागरण टीम। President Draupadi Murmu in Jharkhand LIVE राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जनजातीय गौरव दिवस व झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड दौरे पर है। द्रौपदी मुर्मू खूंटी जिला स्थित भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु पहुंची। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके जन्म स्थली उलिहातू, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

    रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सेना के हेलीकाप्टर से उलिहातू, खूंटी के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट से सुबह 9.05 बजे उनका हेलीकाप्टर उड़ान भरा। वहीं सुबह 6.30 बजे ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और पुलिस बल पहुंच गए थे।

    CM हेमंत सोरेन का ट्वीट

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की उपस्थिति में पावन जन्मस्थली उलिहातु में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का सौभाग्य मिला। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! जय जोहार! जय आदिवासी! 

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ट्वीट

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा - जोहार झारखंड! राज्य स्थापना दिवस पर मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं! मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परम्पराओं और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें।

    द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय गौरव दिवस की दी बधाई

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा- जनजातीय गौरव दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाइयों और बहनों को मैं बधाई देती हूं! जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कठिन परिश्रम से राष्ट्र के जीवन को समृद्ध किया है। उनकी जीवनशैली, विश्व समुदाय को प्रकृति के संवर्धन की शिक्षा प्रदान करती है।

    PM मोदी का ट्वीट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी शत-शत नमन। #JanjatiyaGauravDivas

    राज्यपाल रमेश बैस का ट्वीट

    झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट कर लिखा- झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मैं आप सभी के खुशहाल जीवन एवं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ।

    राज्यपाल ने जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं

    एक अन्य ट्वीट में राज्पाल रमेश बैस ने कहा- देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को 'जनजातीय गौरव दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।

    comedy show banner
    comedy show banner