रेडियो खांची में एक दिन की आरजे बनीं रजनी, सेल्फी लेते समय सावधानी बरतने की अपील
रांची विश्वविद्यालय रांची के रेडियो खांची 90.4 एफएम में खांची घुमक्कर प्रतियोगिता में रांची की डॉ रजनी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेडियो खांची की ओर से ब्रिगेडियर मनीष त्रिपाठी एनसीसी स्टेट हेड के द्वारा डॉ रजनी शर्मा को सम्मान पत्र प्रदान दिया गया।

रांची, जासं । रांची विश्वविद्यालय रांची के रेडियो खांची 90.4 एफएम में खांची घुमक्कर प्रतियोगिता में रांची की डॉ रजनी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेडियो खांची की ओर से ब्रिगेडियर मनीष त्रिपाठी एनसीसी स्टेट हेड के द्वारा डॉ रजनी शर्मा को सम्मान पत्र प्रदान दिया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के आयोजक शारदा फाउंडेशन की ओर से उन्हें गिफ्ट हैंपर प्रदान किया गया। डॉ रजनी शर्मा एक दिन की आर जे बनी और रेडियो खांची में अपनी प्रस्तुति देते हुए रांची की खूबसूरती को विस्तार पूर्वक बताया।
उन्होंने इस सेल्फी प्रतियोगिता में नववर्ष वृद्धाश्रम में मनाते हुए वृद्धा जनों के साथ अपनी सेल्फी और पतरातू घाटी की खूबसूरत वादी में खींची हुई अपनी सेल्फी रेडियो खांची में शेयर किया था जिसमें से चयनित होने के बाद उन्हें एक दिन का आर जे बनाया गया। जिसमें उन्होंने काफी सुंदर तरीके से रेडियो जॉकी की भूमिका निभाते हुए अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने रांची की खूबसूरत वादियों, झरनों ,पहाड़ों का जिक्र करते हुए एक गीत भी सुनाया जिसके बोल थे 'बहती नदी की धार सी है जिंदगी'। उन्होंने सामाजिक सरोकारों को युवा में जागृत करने हेतु वृद्ध आश्रम में अपने समाज के उपेक्षित वृद्धजनों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सेल्फी लेते वक्त खास सावधानी बरतने की भी हिदायत लोगों को रेडियो के माध्यम से दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।