Ranchi: बारिश ने खोली कांटाटोली फ्लाईओवर सर्विस लेन की पोल, कीचड़ से गिरे दर्जनों बाइक सवार; जाम से लोग परेशान
Ranchi कांटाटोली चौक से बहुबाजार तक सर्विस लेन में सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढे भरे पड़े हैं। ऐसे में शनिवार को हुई बारिश से सर्विस लेन का हाल बदहाल हो गया ...और पढ़ें

रांची, जागरण संवाददाता। रांची में शनिवार को हुई बारिश ने कांटाटोली फ्लाईओवर के सर्विस लेन पर व्यवस्था की पोल खोल दी। पूरी सड़क पर कीचड़ और फिसलन के चलते 12 से अधिक बाइक सवार गिर गए। संध्या छह बजे से आठ बजे से तक लंबा जाम लगा रहा।
पूरी सड़क पर कीचड़ और फिसलन के चलते दर्जनों बाइक सवार गिर गए। वाहन सवारों को सर्विस लेन से गुजरने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे से आठ बजे से तक लंबा जाम लगा रहा। सैकड़ों गाड़ियां फंसी रही। बहुबाजार से कांटाटोली चौक तक सड़क के गड्ढों में वर्षा का पानी भर गया था। दर्जनों बाइक सवार इस दौरान फिसलकर गिरे। उन्हें चोटें भी आईं।
मालूम हो फ्लाईओवर निर्माण के कारण बहुबाजार से कांटाटोली की ओर जाने वाले रास्ते को एक लेन कर दिया गया है। इससे रास्ता संकरा हो गया है। कांटाटोली चौक से बहुबाजार तक सर्विस लेन में सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढे भरे पड़े हैं।
जुडको ने सर्विस लेन को जर्जर स्थिति में छोड़ दिया है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। जब से निर्माण का काम शुरू हुआ है तब से लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश होने पर स्थिति बहुत खराब हो जाती है।

सांसद और विधायक से लेकर नगर विकास विभाग के सचिव तक कंपनी व जुडको के अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि तय समय में निर्माण कार्य पूरा किया जाए। वहीं, जिला प्रशासन और रांची नगर निगम के अधिकारी इस ओर झांकने भी नहीं आते हैं।
क्या बोले शहरवासी
कांकेर समीर ने बताया कि बारिश के कारण सर्विस लेन पर किचड़ भर गया है। दर्जनों बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हुए। लगातार ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन प्रशासन मौन है
कांटाटोली के सुमित ने बताया कि बीते एक वर्ष से निर्माण के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सर्विस लेन की स्थिति जर्जर हो चुकी है। प्रतिदिन घंटों जाम लगता है। कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नही कि गई है।
कोकर निवासी प्रमोद ने कहा कि कांटाटोली फ्लाईओवर के सर्विस लेन में गड्ढे भरे पड़े हैं। इन गड्ढों के कारण अक्सर ही वाहन पर सवार होकर गुजरनेवाले लोग दुर्घटना शिकार हो रहे हैं। लोगों की जान की कोई फिक्र ही नहीं है। रात में सबसे ज्यादा समस्या होती है।
तीन महीने में कई लोग दुर्घटना के शिकार
कांटाटोली से बहु बाजार तक सर्विस लेन में सैकड़ों गड्ढे हैं। इसके साथ ही ऊबड़-खाबड़ होने से सर्विस लेन लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। सर्विस लेन के गड्ढों की वजह से पिछले दो-तीन महीने में कई लोग दुर्घटना के शिकार हुए हैं।

सर्विस लेन संकीर्ण होने से भी लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। काम को लेकर बैरिकेडिंग की गई है। इससे भी समस्या उत्पन्न् हो रही है। बैरिकेडिंग के कारण सर्विस लेन की चौराई आधी हो गई है। काम को लेकर साइन बोर्ड भी नही लगाया गया है। रात होने के बाद लोग इस सड़क से जाना तक नही चाहते है। सड़क पर स्ट्रीट लाइट तक नही लगी हुई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।