Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: मरीज से दुष्कर्म कर रहा था डाक्टर... पति पहुंचा तो देखकर रह गया दंग... हंगामे के बाद प्राथमिकी

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Sun, 29 May 2022 01:28 PM (IST)

    Doctor Misdeed Female Patient झारखंड के गोड्डा में नर्सिंग होम संचालक पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उसने जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला मरीज के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    Hero Image
    Jharkhand News: मरीज से दुष्कर्म कर रहा था डाक्टर... पति पहुंचा तो देखकर रह गया दंग... हंगामे के बाद प्राथमिकी

    गोड्डा, जागरण संवाददाता। झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड के एक आदिवासी टोला की महिला ने प्रखंड कार्यालय के नजदीक बनौधा स्थित अमर नर्सिंग होम के संचालक डा अमरनाथ कुशवाहा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। उसका कहना है कि गुरुवार को पारिवारिक विवाद में उसने जहर खा लिया था। उसके बाद उसको इलाज के लिए अमर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान नर्सिंग होम संचालक डा अमरनाथ कुशवाहा ने उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। इस मामले में थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला की मेडिकल जांच जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में करायी गई। आरोपित डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अभी तक वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्दे के पीछे बना रहा था शारीरिक संबंध

    मेहरामा थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने जानकारी दी है कि 26 मई को पति के साथ उसका विवाद हो गया। पारिवारिक कारणों से यह विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया। इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद उसके पति उसे लेकर गोड्डा जिले के मेहरमा के डाक्टर अमरनाथ कुशवाहा के पास पहुंचे। इलाज करने का आग्रह किया। उसका इलाज भी शुरू हो गया। लेकिन 27 मई की रात इलाज के दौरान ही डाक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसे पर्दे के पीछे ले गए। जबरिया उसके साथ पर्दे के पीछे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

    पति पहुंचा तो मरीज को रेफर कर भागा डाक्टर

    प्राथमिकी के अनुसार, घटना वाली रात उसके पति अस्पताल से बाहर चले गए थे। इस दौरान अस्पताल के अटेंडेंट भी रात होने के कारण सोने चले गए थे। डाक्टर जब उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था तभी उसके पति वहां पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बेड पर पत्नी नहीं है। वह तलाश करते हुए जब अंदर आए तो नजारा देखकर दंग रह गए। वार्ड में लगे पर्दे के पीछे ही डाक्टर पत्नी के साथ गलत काम कर रहे थे। पीड़िता के पति के अनुसार, उसकी पत्नी उस समय होश में नहीं थी। वह कुछ नहीं समझ पा रही थी कि उसके साथ क्या हो रहा है। आक्रोशित होकर पति ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वहां कई लोग एकत्र हो गए। इस बीच डाक्टर ने मरीज को तुरंत रेफर कर दिया। इतना ही नहीं डाक्टर वहां से फरार हो गया।

    पुलिस कर रही आरोपित डाक्टर की तलाश

    पति के अनुसार, वह तुरंत पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज शुरू होने के बाद उसने इस घटना की सूचना मेहरमा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अब प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। डाक्टर की तलाश जारी है।