Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में दिव्यांग बच्चों ने योग कर दिया निरोग रहने का संदेश

    By Vikram GiriEdited By:
    Updated: Mon, 21 Jun 2021 01:13 PM (IST)

    झारखंड पायरेंट एसोसिएशन द्वारा संचालित विशेष बच्चों का स्कूल कोशिश में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। स्कूल के बौद्धिक दिव्यांगजन बच्चों के लिए वर्चुअल योगा का कार्यक्रम गूगल मीट पर रखा गया। इस कार्यक्रम में कोशिश स्कूल के 15 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने योगा कार्यक्रम में भाग लिए।

    Hero Image
    रांची में दिव्यांग बच्चों ने योग कर दिया निरोग रहने का संदेश। जागरण

    रांची, जासं। झारखंड पायरेंट एसोसिएशन द्वारा संचालित विशेष बच्चों का स्कूल कोशिश में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। स्कूल के बौद्धिक दिव्यांगजन बच्चों के लिए एक वर्चुअल योगा का कार्यक्रम गूगल मीट पर रखा गया। इस कार्यक्रम में कोशिश स्कूल के 15 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने योगा कार्यक्रम में भाग लिए। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के विशेष शिक्षक अनंजय कुमार ने सभी बच्चों को सबसे पहले गूगल मीट पर जोड़कर योग के बारे मे चर्चा करते हुए योग के महत्व को बताये, उसके बाद सभी बच्चों को 45 मिनट तक विभिन्न प्रकार के योगा आसान को करवाए जैसे सूर्य नमस्कार,अधोमुखश्वानास,ताड़ासन,शवासन,वृक्षासन,त्रिकोणासन,शवासन आदि और भी योग किये योग करने के बाद सभी दिव्यांग बच्चों ने प्रत्येक दिन योगा व व्यायाम करने के लिए संकल्प लेकर खुद को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित हुए । इस वर्चुअल योगा कार्यक्रम में मानी सहाय, सिद्धार्थ सहाय, अम्बर, नितिन, सानवी, दीपतेश, सुबोजीत, अर्णव झा, अनुभव भाष्कर सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हटिया और मुरी आरपीएफ पोस्ट पर आयोजित किया गया योग शिविर, आरपीएफ जवानों ने लिया हिस्सा

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोमवार को आरपीएफ की हटिया और मुरी पोस्ट पर योग शिविर आयोजित किया गया। इस योग शिविर में आरपीएफ के नौजवानों ने हिस्सा लिया। आरपीएफ के इन जवानों को योगा कराया गया। रांची रेल मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत कुमार ने इस मौके पर सभी जवानों को योग के महत्व के बारे में बताया और कहा कि योग करने से शरीर निरोग रहता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके अलावा रेल कर्मियों ने अपने अपने घरों में योग किया। साथ ही बिजली विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, नगर निगम आदि के कर्मचारियों ने भी सुबह अपने घर में योग किया।

    comedy show banner
    comedy show banner