Dhiraj Sahu: नोट के मुद्दे पर गरमाई झारखंड की सियासत, BJP ने किया जमकर प्रदर्शन; कांग्रेस को बताया...
धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों के अंबार को लेकर सभी दलों ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। ऐसे में भाजपा ने झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किया है। विधायक सीपी सिंह ने कांग्रेस और हेमंत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि दोनों के संरक्षण में इतना बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। इस मामले में कांग्रेस का दामन हमेशा से दागदार रहा है।

राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के यहां 300 करोड़ से अधिक की राशि मिलने पर पार्टियां हमलावर है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और धरना दिया।
रांची में आयोजित धरना में विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस और हेमंत सरकार के संरक्षण में इतना बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का दामन हमेशा से दागदार रहा है।
भानु प्रताप शाही ने सीबीआई जांच की मांग की
गढ़वा में आयोजित धरना और प्रदर्शन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि पूरे मामले की सीबीआइ से जांच होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग पहले ही कर चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा में सचेतक और मांडू से विधायक जयप्रकाश पटेल ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए धीरज साहू पर कार्रवाई की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने धीरज साहू प्रकरण को मधु कोड़ा मामले की तरह का बताया जब कांग्रेस ने झारखंड में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।
रांची के अलावा हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, देवघर समेत राज्य के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने धीरज साहू प्रकरण के विरोध में प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: कौन है वो नेता, जिसने कांग्रेस की राजनीति में धनकुबेर धीरज साहू को किया प्रमोट; 300 करोड़ को लेकर चर्चा में सांसद
ये भी पढ़ें: Dheeraj Sahu News: बरामद रकम पर सावधानीपूर्वक बयान दे रहे कांग्रेस नेता, पर साफ झलक रहा पक्ष; ये है वजह
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।